बुरहानपुर। 44वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 29 मई से 31 मई 2026 तक आंध्र प्रदेश के बापतला जिले में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें देशभर से हिस्सा लेंगी।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के प्रोत्साहन से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयन हासिल किया है। सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।
चयनित खिलाड़ी
बालिका वर्ग –
दिव्यानी महाजन, ज्योति दशोरे, चित्रा रत्नपारके, वैष्णवी महाजन, दीपाली श्रीवास, दिव्यांशी शाह और पूजा पवार।
बालक वर्ग –

राहुल कापसे एवं स्वास्तिक राजपूत।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार ₹16 हजार, द्वितीय ₹14 हजार, तृतीय ₹8 हजार और चतुर्थ पुरस्कार ₹6 हजार निर्धारित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बुरहानपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




































