पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व आई-कार्ड प्रदान
बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह जय स्तंभ के समीप स्थित एक निजी हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जिला उपाध्यक्ष सुमेश तायडे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सैराज अहमद कुरेशी एवं प्रदेश अध्यक्ष असफाक आरिफ के मार्गदर्शन में जिले में संगठन का गठन किया गया। संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें नियुक्ति प्रमाणपत्र एवं पहचान-पत्र (आई-कार्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नियुक्त पदाधिकारियों में सुमेश तायडे (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राहुल इंगले (महासचिव), मनोज मिश्रा (जिला प्रवक्ता), रमजान सिकंदर (जिला संगठन सचिव), आजाद तड़वी (मीडिया प्रभारी), अनसीग मोरे (जिला सचिव), सुलेमान शादाब अली (कोषाध्यक्ष), संजय परीवाले (जिला कार्यालय सचिव), मनोज भागवतकर (जिला सचिव) तथा वैभव सालवे शामिल हैं।
जिला अध्यक्ष शकील खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता, एकजुटता एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला महासचिव राहुल इंगले ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



































