Homeराजकीयसांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शाहपुर में वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से...

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शाहपुर में वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से की आत्मीय भेंट

जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर जाना कुशलक्षेम, लिया आशीर्वाद
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शनिवार को शाहपुर नगर में वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना, पारिवारिक सदस्यों से आत्मीय संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

सांसद श्री पाटील ने कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, समाज के प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। जनता के बीच निरंतर पहुंचकर उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं को समझना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।

इनसे की भेंट
इस अवसर पर सांसद श्री पाटील ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष युवराज महाजन एवं रामभाऊ सोनवणे, मराठा समाज अध्यक्ष सुभाष बुनगाल, भोंई समाज प्रमुख त्र्यम्बक भोंई, पूर्व पार्षद एवं समाज प्रमुख अर्जुन रामदास ढ़ोले, वरिष्ठ कार्यकर्ता मिठाराम येवले, भाजपा कार्यकर्ता विशाल हांडगे, पार्षद अशोक निकम, जैन समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, माली समाज अध्यक्ष गणेश दादाराव महाजन, राजपूत समाज प्रमुख अजय दरबार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता केशव बंड, पांडुरंग आमोदे तथा वासुदेव तायडे से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की।

किया आत्मीय स्वागत
भेंट के दौरान सभी ने सांसद श्री पाटील का आत्मीय स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित में किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। सांसद श्री पाटील ने सभी से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का विश्वास दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, नाना पाटील,अशोक महाजन, लक्ष्मण महाजन, सुधीर बंड,सुनील बंड,विशाल कोचूरकर, मनोज चौधरी, चेतन महाजन, मनोज टंडन,सतीश देशमुख, भागवत शिंदे, आदित्य प्रजापति, दीपक वाभले आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन

0
पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व आई-कार्ड प्रदान बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह जय स्तंभ के समीप स्थित एक...

शाहपुर में पालक शिक्षक संघ की बैठक एवं विज्ञान प्रदर्शनी।

0
बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत पालक शिक्षक संघ की बैठक का...

संत गोरोबा काका की मनाई जन्म जयंती

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे)  जिले के ग्राम बहादरपुर में संत गोरोबा काका कि जन्म जयंती पुजन कर महीलाओं सहीत गणमान्य नागरिकों ने भी संत गोरोबा काका...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित (रमाकांत मोरे) स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर स्क्रीन द्वारा शॉर्ट मूवी दिखाई...

error: Content is protected !!