सोशल मीडिया के माध्यम से बुरहानपुर पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम व्यूज 1267154 फेसबुक व्यूज 133070, ट्विटर x व्यूज 5188, कुल टोटल व्यूज 15 लाख 1 हजार 11 लोगों तक पहुंचा ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान
मध्यप्रदेश (रमाकांत मोरे)
शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशन और पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ( ग्रामीण) जोन के मार्गदर्शन में , बुरहानपुर पुलिस के द्वारा जिले भर में चलाया जा रहा 15 दिवसीय विशेष सायबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0′ आज 08 जुलाई को अत्यंत गरिमामय और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ। 24 जून से शुरू हुए इस महाअभियान ने न केवल साइबर अपराधों के खिलाफ बुरहानपुर को एक सुरक्षा कवच दिया है, बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस के मानवीय और संवेदनशील चेहरे को भी जनता के सामने प्रदीप्त किया है।
अभियान के मुख्य आकर्षण एवं गतिविधियाँ
1. अभियान के दौरान आए मुहर्रम के पवित्र महीने को बुरहानपुर पुलिस ने एक चुनौती के बजाय अवसर के रूप में लिया। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पारंपरिक ताज़िया जुलूस’ के दौरान ‘सेफ क्लिक अभियान’ अभूतपूर्व तालमेल के साथ किया गया कि कानून-व्यवस्था भी सुदृढ़ रही और त्योहार के उल्लास के बीच लाखों लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश भी पहुंचा।
2. हर नागरिक बना पुलिस का सहभागी
यह अभियान केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया गया। इसके तहत: स्कूल और कॉलेजों में जाकर बच्चों को खेल-खेल में, क्विज के माध्यम से और व्यावहारिक तरीकों से साइबर ठगी से बचने के तरीके सिखाए गए।
•जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायतों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ज़मीनी स्तर पर ग्राम कोटवारों को इस अभियान की रीढ़ बनाया गया। ताकि गांव गांव, शहर के कोने कोने तक जागरूकता संदेश प्रसारित हो ।
•बैंकिंग संस्थानों के साथ मिलकर आम नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग के प्रति सचेत किया गया।
1. डिजिटल क्रांति: रील मेकर्स और इन्फ्लुएंसर्स से ‘कोलाबोरेशन’: Gen-Z एवं कंटेंट कस्टमाइजेशन
बुरहानपुर पुलिस ने आधुनिक डिजिटल उपकरणों का रणनीतिक उपयोग करते हुए इस अभियान को व्यापक विस्तार दिया। स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रचनात्मक कंटेंट क्रिएटर्स (युवाओं एवं बच्चों) के साथ ‘ऑफिशियल कोलैबोरेशन’ किया गया। इस अनूठे समन्वय का परिणाम यह रहा कि बुरहानपुर पुलिस के जन-जागरूकता संदेशों ने सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड रीच और एंगेजमेंट हासिल की।
• *लक्ष्य-आधारित कंटेंट रणनीति* इन्फ्लुएंसर्स और युवाओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर पुलिस ने अपनी संवाद शैली में बड़ा बदलाव किया है। वर्तमान पीढ़ी, विशेषकर Gen-Z की मानसिक सोच, डिजिटल प्राथमिकताओं और उनकी आवश्यकताओं को केंद्रित कर विशेष कंटेंट तैयार किया गया, जिससे युवा वर्ग पुलिस के संदेशों से सीधे जुड़ सका।

• केस-स्टडी आधारित जागरूकता : अभियान के दौरान थ्योरिटिकल (सैद्धांतिक) बातों के बजाय, बुरहानपुर जिले में हाल ही में घटित हुई साइबर ठगी की वास्तविक घटनाओं और उनके तौर-तरीकों को उजागर किया गया। वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने से आमजन में साइबर खतरों को भांपने और उनसे बचने की व्यावहारिक क्षमता विकसित हुई है, जिससे युवाओं और नागरिकों में पुलिस प्रशासन के प्रति एक नया विश्वास सुदृढ़ हुआ है।
4.सड़कों पर उतरी खाकी
जिले के प्रत्येक थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाली। पुलिस बल द्वारा निकाली गई भव्य रैलियों ने जनता में सुरक्षा का भाव पैदा किया। अभियान के दौरान जिले भर में आमजन को ‘साइबर सुरक्षा की शपथ’ दिलाई गई।
अभियान के दूरगामी परिणाम
रिकॉर्ड सोशल मीडिया रीच: लीक से हटकर बनाए गए डिजिटल कंटेंट के कारण बुरहानपुर पुलिस की सोशल मीडिया पर पहुँच और एंगेजमेंट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अकेले बुरहानपुर के इंस्टाग्राम अकाउंट की रीच 1405412 तक रही ।
साइबर साक्षरता में वृद्धि: 15 दिनों के भीतर जिले के दूरस्थ अंचलों तक डिजिटल फ्रॉड (जैसे OTP स्कैम, लोन ऐप फ्रॉड, हनीट्रैप) से बचने के तौर-तरीके पहुँच चुके हैं।
इस अभियान ने पुलिस को जनता के एक ‘सच्चे दोस्त और मार्गदर्शक’ के रूप में स्थापित किया है, जहाँ बच्चे, युवा और बुजुर्ग बिना किसी झिझक के पुलिस से जुड़े, पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियान के सहयोगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
*पुलिस अधीक्षक (SP) बुरहानपुर का संदेश:*
साइबर अपराधों से सुरक्षा में नागरिको की सजगता की महत्वपूर्ण भूमिका है । ‘सेफ क्लिक 2.0’ का समापन आज जरूर हो रहा है, लेकिन साइबर अपराधियों के खिलाफ हमारी यह मुस्तैदी निरंतर जारी रहेगी। बुरहानपुर की जागरूक जनता, मीडिया जगत, और दिन-रात मैदान में डटे रहे हमारे पुलिस स्टाफ के सहयोग से ही हम इस अभियान को एक नए मुकाम पर ले जा पाए हैं। हम एक सुरक्षित और साइबर-स्मार्ट बुरहानपुर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमें उम्मीद है कि बुरहानपुर के सभी सम्मानीय नागरिकों का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा ।



































