बुरहानपुर – ग्रामीण संवाददाता संजय तायड़े । नि.प्र.-मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव एवं श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत चापोरा, ग्राम पंचायत दापोरा, ग्राम पंचायत बोरसर एवं ग्राम पंचायत ईच्छापुर में शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री अनुपमा मुजाल्दे द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं व पुरूषों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, इत्यादि के बारे जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों से मैत्रीपूर्ण संबंध, घरेलु हिंसा, पाॅक्सों एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह, नालसा पोर्टल, नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100, लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना, निःशुल्क विधिक सहायता आदि योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। ईस अवसर पर पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स श्रीमती पुनम गहलोत एवं ग्राम पंचायत चापोरा के सरपंच गुरली बाई भीम सिंह, रोजगार सहायक राजेश कैथवास , लिपीक कैलाश नेरकर , पंच बशारत ठेकेदार , संजय चौधरी , धनराज गावंन्डे , शेख सादीक , ग्राम पंचायत दापोरा में उप सरपंच प्रतिनिधी संतोष महाजन , पंच संजय पाटील , सचिव सुनील सोनवने , लिपीक प्रशांत पाटिल , ग्राम पंचायत बोरसर एवं ग्राम पंचायत ईच्छापुर के सरपंच प्रतिनिधी लक्ष्मणदादा पवार , पुर्व सरपंच संजय पवार , सचिव विकास महाजन , पुर्व उपसरपंच बबलु भाई , एवं पंचायत के सभी पदाधिकारीगण के साथ स्कुली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे । साथ में सभी ग्रामों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए , सहायिकाए , स्वास्थ्य सेवीका एवं ग्रामीण महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।



































