“सेफ क्लिक” 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
अभियान के तहत ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थान में साइबर चौपाल लगाकर दी जानकारी
अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड,सोशल मीडिया धोखाधड़ी डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध मे की विस्तार से जानकारी दी पेम्फलेट वितरित किए गए।
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक” 2.0 साइबर जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा आज जिले के विभिन्न
ग्राम पंचायतोंएवं सार्वजनिक स्थानों पर साइबर चौपाल लगाकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता पेम्फलेट भी वितरित किए गए।
साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
*थाना कोतवाली* में उप निरीक्षक श्री सुनील पाटिल एवं स्टाफ द्वारा जय स्तंभ चौराहे पर उपस्थित जनमानस को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध मे की विस्तार से जानकारी दी गई।
पेम्फलेट वितरित किए गए।
थाना गणपतिनाका* में उप निरीक्षक श्री किशोर मोहनिया एवं स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत बोरगांव में ग्राम वासियों को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई एवं इससे बचा बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं पेम्फलेट वितरित किए गए।
थाना निंबोला* में प्रभारी निंबोला एवं पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत निंबोला में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें साइबर बुलिंग, मॉर्फिग, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं ऑनलाइन शोषण से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं पेम्फलेट वितरित किए गए।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक” 2.0 अभियान के माध्यम से लगातार जनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
“सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए — एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।”




































