बुरहानपुर के चापोरा में खुनी संघर्ष, 15 घायल , लाठी-डंडे और पत्थरों से मचा तांडव।
बुरहानपुर (मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के वार्ड क्रमांक 8 में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर ऐसा खूनी संघर्ष हुआ की पुरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला हुआ, जिसमें दोनो पक्षो के आठ लोग घायल हो गए। संघर्ष में किसी के सिर पर तो किसी के हाथ पैर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बुरहानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों ने बताया की विवाद की जड़ जमीन को लेकर चला आ रहा पुराना झगड़ा है । जो आज हिंसा में बदल गया। इसकी सुचना मिलते ही डायल 112 में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया । शाहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना शाहपुर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों पक्षों में मारपीट हुई है । दोनों पक्षों के आठ लोगों को चोटे हैं ।

हमने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध पंजीबद्ध किया है । जिसमें आठ लोग घायल है । जिसमें से दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । बाकी लोगों को सामान्य चोटे हैं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है।




































