Homeसामाजिकसंगठीत हिंदू समाज ही राष्ट्र की समस्याओ का समाधान है - अभयजी...

संगठीत हिंदू समाज ही राष्ट्र की समस्याओ का समाधान है – अभयजी विश्वकर्मा

ग्राम चापोरा ( रमाकांत मोरे) में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। जिसमे चापोरा मंडल के तीनसौ से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सदाशिव सीताराम हानोते द्वारा की गयी। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाहपुर खंड के मान. संघचालक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अभयजी विश्वकर्मा जिला प्रचारक थे। अपने व्याख्यान में मुख्य वक्ता ने बताया कि संघ कार्य किसी के विरोध अथवा प्रतिक्रिया का परिणाम न होकर राष्ट्र के लिए जीने वाले लोग खड़े करना है। ऐसे लोगो से ही राष्ट्र सशक्त होगा। इस संगठीत शक्ति का समाज में प्रकटीकरण करने हेतु संघ में संचलन की परम्परा है।
मधुमक्खियों की एकता का उदाहरण देते हुए संगठीत शक्ति का महत्व समझाया। जिस प्रकार मधुमक्खियों के छत्ते पर आघात करनेवालो की नियति मधुमक्खिया निश्चित करती है उसी प्रकार संगठीत हिंदू समाज ही सभी राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक समस्याओ की नियति निश्चित करने मे समर्थ है। साथ ही भारत को विश्वगुरु के पद पर पुनर्स्थापित करने हेतु हम जो परिवर्तन समाज मे चाहते है उनका अंगिकार हमें अपने व्यक्तिगत व्यवहार एवं आचरण में करना चाहिए। इसके लिए संघ द्वारा अपेक्षित पंच परिवर्तन जैसे कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली, समरसता एवं नागरिक अनुशासन की अवधारणा को स्पष्ट किया।

ग्राम में पहली बार निकला द्विधारा संचलन का दृश्य दर्शनीय था। माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर मार्ग मे दो भागो मे विभक्त होकर एक निश्चित समय पर निश्चित बिंदु पर एक साथ मिलना पुन: दो भागो मे विभक्त होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए निश्चित समय पर निश्चित बिंदु पर पुन: मिलने का दृश्य अत्यंत रोमांचकारी था। संचलन का दूसरा आकर्षण रहा घोष टोली का उत्साह। मात्र दो दिन के प्रशिक्षण से घोषवादको का निर्माण करना संघ प्रशिक्षण का अनुपम उदाहरण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन

0
पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व आई-कार्ड प्रदान बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह जय स्तंभ के समीप स्थित एक...

शाहपुर में पालक शिक्षक संघ की बैठक एवं विज्ञान प्रदर्शनी।

0
बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत पालक शिक्षक संघ की बैठक का...

संत गोरोबा काका की मनाई जन्म जयंती

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे)  जिले के ग्राम बहादरपुर में संत गोरोबा काका कि जन्म जयंती पुजन कर महीलाओं सहीत गणमान्य नागरिकों ने भी संत गोरोबा काका...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित (रमाकांत मोरे) स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर स्क्रीन द्वारा शॉर्ट मूवी दिखाई...

error: Content is protected !!