अमरावती जिले के परतवाड़ा में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन संकल्प सेवा समिती अचलपुर एवं सकल सनातनी शिव भक्तों द्वारा किया जा रहा है । जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने उपस्थित रहकर प्रख्यात कथावाचक उज्वल जी गर्ग महाराज जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपनी अमृतवाणी से शिव महापुराण कथा का रसपान करते हुए बताया की हिंन्दु पौराणिक ग्रंथो में शिव पुराण एक सुप्रसिद्ध पुराण है । मनुष्य जीवन में शिव महापुराण की कथा का बहुत महत्व है। इसे सुनने से कई प्रकार के फायदे मिलते हैं । शिव महापुराण में भगवान शिव के बारे में विस्तार से बताया गया है । भगवान शिव के विभिन्न कल्याणकारी स्वरूपों , शिव के अवतार , ज्योतिर्लिंग , भक्त और भक्ति का वर्णन किया गया है ।शिव महापुराण का पाठ करने से व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती है । इस पुराण का पाठ करने से व्यक्ति को भोग और मोक्ष दोनों की ही प्राप्ती होती है । यदि आप अपने पापो से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शिव पुराण का पाठ सबसे ज्यादा लाभकारी है ।सावन के महीने में शिव पुराण का पाठ करने से जीवन के सब दुखों से मुक्ति मिलती है । कोलकाता की विश्व विख्यात सजीव झांकियो मे भगवान शिव की महिमा , शिव पार्वती विवाह , कार्तिकेय जन्म , शिव उपासना का महत्व सहीत विभिन्न सजीव झाकियो को प्रस्तुत किया जाएगा ।
ब्युरो शालिनी शर्मा की खबर




































