खरगोन (मध्य प्रदेश हेड रमाकांत मोरे ) जिले के ग्राम जेठवाय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ । सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पुजन और मां सरस्वती वंदना के साथ में दीप प्रज्वलित से हुई इसी के साथ में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ । नन्है बाल कलाकारों से लेकर 10 वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक प्रस्तुतीया कार्यक्रम दोपहर 12 से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 6 बजे तक चला 50 से अधिक प्रस्तुतियां के माध्यम से छात्राओं ने नृत्य , एवं नाटिका में अपने भारत देश के प्रती प्रेम ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , महिला सशक्तिकरण , नशा मुक्ति , राधा कृष्ण की

सजीव झाकियो की प्रस्तुती देकर छात्र-छात्राओं ने उपस्थीत दर्शकों का मन मोह लिया । इसी क्रम में नशा मुक्ति पर दी गई प्रस्तुति ने पहले तो दर्शकों को खुब हास्य बाद में समाज को संदेश दिया की नशे से दुर रहकर अपने स्वास्थ्य को निरोगीमय रखो । कार्यक्रम का संचालन मुकेश सुरसुदे ने किया । अंत में स्कुल प्राचार्य हरि राम कडोले ने वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया विशेष रूप से अतिथि उपस्थित है जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी जगदीश अटूदे , जेठवाय ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधी नरेंद्र कुडेकर , हरकसेठ दुलीचंद मलगाया , पंचायत सचिव जगदीश सितोले रोजगार सहायक सोनू कर्मा स्कुल स्टाफ पंकज रनसौरे , नरेंद्र कनासे , ज्ञानचंद वर्मा , संजय उमड़ेकर , महेश खत्री , रूपेश पवार , योगेश चावले , सुरेश गोयल , रविंद्र पटेल , कुमारी सृष्टि सिंह , कुमारी पूजा पटेल श्रीमती रश्मि चौकड़े , श्री संतोष सवनेर , श्री निरंजन मंडलोई उपस्थित है ।



































