बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के शाहपुर नगर के शिवमंगल मंदिर परिसर में जिला महिला बाल विकास विभाग बुरहानपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी भारती अवास्या के निर्देश पर एवं शाहपुर परियोजना अधिकारी महेश मेहरा के मार्गदर्शन से एवं प्रशिक्षणकर्ता सेक्टर सुपरवाइजर शारदा भटकर , प्रमिला कास्डे एवं रजनी जायसवाल के उपस्थिति में मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन के तहत बच्चों के शारीरिक माप वजन , लंबाई , ऊंचाई के नापने का तरीका बताया । प्रशिक्षण में उपस्थीत सेक्टर चापोरा ,खामनी , दर्यापुर एवं शाहपुर ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में पुलिस थाना शाहपुर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा जी के निर्देश पर उप निरीक्षक राधिका सोलंकी ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महत्वपुर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बताया की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देना ।

कुपोषित बच्चों की और विशेष ध्यान देना एवं बच्चों को पौष्टिक आहार वितरण करना तथा पोषण ट्रेकर के अंतर्गत हर माह में सभी बच्चों का वजन , ऊंचाई एवं लंबाई का नाप लेना तथा बच्चों के माताओ को आंगनवाड़ी केंद्र में बुलाकर उनके बच्चों की शारीरिक स्वास्थ एवं शिक्षा की जानकारी समय-समय पर देना। साथ में अपने अपने आंगनवाड़ी क्षेत्र में बाल विवाह रोकने का कार्य करना इसकी सुचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने की बात कही। उप निरीक्षक राधिका सोलंकी ने उपस्थीत सेकडो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए । अपना ओटीपी एवं बैंक खाते की जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ती को फोन पर ना दे । जानकारी देने से आपको आर्थिक हानी हो सकती है । तथा अपने घर , आंगन में एवं आंगनवाड़ी केदो में वृक्षारोपण के तहत एक पौधा अपनी मां के नाम से जरूर लगाकर उसकी रक्षा करें ।




































