चोरी की प्लेटिना बाइक बरामद, महाराष्ट्र के मुक्ताईनगर निवासी आरोपी गिरफ्तार
बुरहानपुर : थाना शिकारपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 45 हजार रुपये कीमत की प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार फरियादी रुपेश पिता प्रकाश पाटिल (35) निवासी ग्राम उमरदा ने थाना शिकारपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे उनकी काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP68-ZE-6707 मोहना नदी ब्रिज के पास सुखपुरी रोड से चोरी हो गई थी। मामले में थाना शिकारपुरा में अपराध क्रमांक 126/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध समाधान पिता सुभाष बेलदार (25) निवासी ग्राम मैढसांगवे, तहसील मुक्ताईनगर, महाराष्ट्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
सराहनीय कार्य
कार्रवाई में निरीक्षक संदीप चौरसिया, सउनि जगदीश राठौर, प्रधान आरक्षक अमोल देशमुख तथा आरक्षक सुनील, सुरेश और विजय बडकारे का सराहनीय योगदान रहा।


























