बुरहानपुर (मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम खामनी में श्री स्वामी समर्थ दिंडोरी प्रणित आध्यात्मिक विकास मार्ग के पीठाधीश परम पुज्य गुरु माउली जी के कृपा आर्शीवाद से गुरु पुत्र नितीन भाऊ मोरे जी के प्रेरणा से एवं मध्य प्रदेश प्रचार प्रमुख नितीन दादा पाटील के मार्गदर्शन से ग्राम खामनी मे श्री स्वामी समर्थ अध्यात्मिक विकास एवं बाल संस्कार केन्द्र मे प्रतिवर्षा नुसार इस वर्ष में भी दिनांक 28 दिसम्बर2025 से दिनांक 03 जनवरी 2026 तक शांकभरी नवरात्र उत्सव मनाया गया ।

जिसमे महिलाओ द्वारा दुर्गा सप्तशती ग्रंथ का पठण किया गया एवं आनेवाली प्राकृतिक आपदाओ से संरक्षण हेतु मां शांकभरी से प्रार्थना की गई सम्पूर्ण भारत भुमी पर मॉ शाकंभरी की कृपा एवं अन्न धान्य की समृद्धी बने रहे ऐसी प्रार्थना सेवेकरियो द्वारा की गई ।






























