Homeआरोग्यनगर परिषद् द्वारा जनजागरूकता अभियान

नगर परिषद् द्वारा जनजागरूकता अभियान

शाहपुर (रमाकांत मोरे) नगर परिषद् शाहपुर द्वारा संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के पात्र क्रमांक/शाखा7000/UDH/डायरिया/2026/20363 भोपाल दिनांक 24/06/2026 में दिए गए निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया कैपेन 2026 अंतर्गत डायरिया की रोकथाम, समय पर उपचार, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं वर्षा ऋतु में डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मान. अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी के आदेशानुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में नगर के वार्ड नंबर 13 शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला शाहपुर में डायरिया की रोकथाम, उपचार, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल विषय पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को डायरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि डायरिया होने पर शरीर में पानी एवं लवण की कमी हो जाती है, इसलिए रोगी को तुरंत ओआरएस (ORS) घोल, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार एवं गंभीर लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल संपर्क करने जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, घर एवं विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने तथा स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर परिषद् शाहपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में विशेष सावधानी बरतें, स्वच्छता बनाए रखें, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें तथा डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करते हुए तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में उपचार प्राप्त करें। परिषद् द्वारा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जाते है ।
‘‘स्वच्छ जल सुरक्षित उपचार – डायरिया से बचे हर बार’’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन

0
पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व आई-कार्ड प्रदान बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह जय स्तंभ के समीप स्थित एक...

शाहपुर में पालक शिक्षक संघ की बैठक एवं विज्ञान प्रदर्शनी।

0
बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत पालक शिक्षक संघ की बैठक का...

error: Content is protected !!