शाहपुर ( रमाकांत मोरे ) (नि. प्र) श्री माउली सेवा संगठन शाहपुर के तत्वाधान में आज रविवार को श्री क्षेत्र पंढरपुर तक की पदयात्रा करने वाले पदयात्रियों का सम्मान किया गया। श्री गजानन महाराज मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री वरिष्ठ समाज सेवक श्री हरिभाऊ लांडे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री काशीनाथ डांबरे, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रामभाऊ लांडे, रोटी बैंक बुरहानपुर के प्रमुख श्री संजय शिंदे, श्री गजानन भक्त मण्डल शाहपुर के संयोजक श्री अनिल कुलकर्णी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतीष सिंह दिखित, कीर्तनकार श्री संदीप महाराज, सिरसौदा उपस्थित थे।

अतिथियों ने श्री विठ्ठल रुक्मिणी की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत माउली सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री सुनील आखरे, उपाध्यक्ष श्री विनोद जटाले, विजय महाजन, अमोल पाटील, गोकुल दुबे, रविंद्र पाटील ने किया।इसके पश्चात अतिथियों ने श्री क्षेत्र पंढरपुर तक की पदयात्रा करने वाले पदयात्रियों सर्वश्री रामभाऊ गूंगे, प्रकाश पाटील, बाबूराव सौंदले, संजय चौधरी, श्यामराव हिरवे, प्रवीण चौधरी, बाबूराव घुडे,लताबाई लोनारी, रेखा बाई लोनारी, सुशीला बाई सूर्यवंशी, चंद्रकला बाई सूर्यवंशी, सुशीला बाई पाटील का पुष्पमाला पहनाकर शॉल, श्रीफल, टोपी भेंट करके सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय गावंडे ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री रामानंद तिवारी, राजाराम येवले, संजय चौधरी, संजय जोशी, यादवराव महाजन,भास्कर हांडगे, विजय गावंडे, ईश्वर वरखेडे,शिक्षिका रजनी पाटीदार, सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती प्रभा बालकर इसके बाद भक्तों ने दाल, बाटी, सब्जी, चावल की प्रसादी ग्रहण की।




































