बुरहानपुर (रमाकांत मोरे ) जिले के शाहपुर नगर परिषद को स्वच्छता में इंदौर संभाग में स्वच्छ सर्वेक्षण में दुसरा स्थान मिला है । स्वच्छता में नया इतिहास रचने वाले बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर ने मानवता की मिसाल पेश की है। स्वच्छता योद्धाओं के रूप में पहचाने जाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में आयोजित समारोह में विधायक अर्चना चिटनिस और नगर परिषद अध्यक्ष साधना वीरेंद्र तिवारी ने उनके पैर धोकर नमन किया। ड्रेस किट, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उन्हें गौरव प्रदान किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शाहपुर ने देशभर में 36 वाँ, मध्यप्रदेश में 40वाँ और इंदौर संभाग में दुसरा स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों की नहीं, सोच में आए सकारात्मक बदलाव की प्रतीक है। कभी स्वच्छता से दूरी रखने वाले अब सेवा भाव से इसे अपना रहे हैं।

इंदौर को आदर्श मानकर शाहपुर ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, साफ-सुथरी गालियों और जागरूक नागरिकों की भागीदारी से खुद को बदला। यह सफलता समर्पित सफाई मित्रों, सजग जनता और पारदर्शी प्रशासन के त्रिसूत्रीय प्रयास की देन है।




































