Homeक्राईमवन विभाग ने बड़ी कार्रवाई

वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई

बुरहानपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित सलाई गोंद की तस्करी का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र बोदरली के दरियापुर-जसोदी से महाराष्ट्र के जळगांव जामोद मार्ग पर चलने वाली एक लग्जरी बस को देर रात इंदौर जाते समय वन विभाग की टीम ने जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान बस की पिछली डिक्की में रखे 20 कट्टों से करीब 8 क्विंटल प्रतिबंधित सलाई गोंद बरामद किया गया। सलाई गोंद मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। डीएफओ विद्याभूषण सिंह के निर्देश पर बस को जब्त कर रेणुका डिपो में खड़ा कराया गया।

इस मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद तस्कर अलग-अलग तरीकों से सलाई गोंद की अवैध तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले समाजसेवी जितेंद्र रावतोले और वन समिति अध्यक्ष शौकत अली ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आवाज उठाई थी। मामले में न्यायालय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए बुरहानपुर क्षेत्र में सलाई गोंद के संग्रहण और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया था।

एसडीओ अजय सागर ने कहा कि यह विभाग की बड़ी सफलता है और अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं, रात करीब 2 बजे यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

शहरात अंमली पदार्थ विक्री करणाऱ्या आरोपीवर वणी पोलिसांची कारवाई; गांजा व रोकड जप्त!

आरोपीजवळ अंदाजे 370 ग्रॅम गांजा व रोख रक्कम व गुन्हयात वापरलेला मोबाईल असे एकुण 28,880/- रुपये किंमतीचा मुद्देमाल मिळाला.. पोलीस वार्ता, वणी | शहरामध्ये वाढते...

इच्छापुर में कुछ ग्रामीणों का स्वास्थ्य बिगडा

0
बुरहानपुर जिले के इच्छापुर ग्राम में हर घर में दो-दो तीन-तीन पेशेंट पेट मरोडकर आना ,बार बार लैट्रिन के लिए जाना एवं उल्टी दस्त...

बुरहानपुर: केला किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन,सरकार पर लगाए गंभीर...

0
बुरहानपुर। (रमाकांत मोरे) मध्य प्रदेश एवं बुरहानपुर जिले के केला किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ...

धार भोजशाला में मां सरस्वती वाग्देवी दर्शन यात्रा एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन

0
धार। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, मालवा प्रांत के तत्वावधान में रविवार को कार्यकर्ताओं एवं बहनों द्वारा धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मां...

कामायनी एक्सप्रेसमध्ये गुटखा वाहतूक उघड; दोन महिलांविरुद्ध लोहमार्ग पोलिसांत गुन्हा दाखल

0
भुसावळ - येथील लोहमार्ग पोलिसांनी कामायनी एक्सप्रेसमधून अवैधरित्या सुगंधित पान मसाला (गुटखा) वाहतूक करणाऱ्या दोन महिलांविरुद्ध कारवाई करत सुमारे २१ हजार ११५ रुपयांचा गुटखा...

error: Content is protected !!