खरगोन (गणेश सोलंकी )नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ विशेष पौधारोपण कार्यक्रम एवं स्वच्छता श्रमदान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान चलाया गया।
नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान – 2025 पखवाड़ा स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय टैगोर पार्क पर एक पेड़ मां के नाम विशेष पौधारोपण कार्यक्रम एवं स्वच्छता श्रमदान एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान चलाकर सार्वजनिक क्षेत्र एवं पार्क में सफाई कर श्रमदान एवं पार्क में पौधारोपण किया गया। अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मने, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, सभापति प्रतिनिधि अरविंद्र पाटीदार, पार्षदगण चंद्रपाल सिंह तोमर, संतोष वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि राजेश रावत, ललित राठौड़, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, जिला संयोजक डॉ. केआर शर्मा, यशवंत यादव, कवि डॉ. शंभूसिंह मनहर, श्रीमती गीतांजलि तिवारी, मालती चंदेल, मुख्य नपाधिकारी सुश्री कमला कोल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र मेड़ा एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. संजय कुमार कोचक, उपयंत्री, कर्मचारी आईईसी टीम सदस्य उपस्थित रहे।




































