बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) मंगलवार को जनसुनवाई में कुछ निजी स्कूल संचालकों द्वारा एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था ज्ञापन के बिंदु क्रमांक 3 में वीडियो को बिना पुष्टि तथा तथ्यों के आधार पर खबरें प्रकाशित करने वाला बताया गया हैं जो पूर्ण भ्रामक तथ्यहीन और मीडिया की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है । जिसको लेकर बुधवार को जिले के पत्रकारों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर हर्ष सिंह के नाम अपर कलेक्टर पल्लवी पुराणिक को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में बुरहानपुर मीडिया ने कहा कि जो भी खबरें प्रकाशित की जाती है वह पूर्ण पुष्ट तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर की जाती है मीडिया कर्मियों के पास फोटो वीडियो तथा विद्यालय की भौतिक स्थिति के प्रमाण उपलब्ध होते हैं जिनके आधार पर खबरों का प्रकाशन होता है । एमके पाठशाला का संचालन शासन प्रशासन के निर्धारित मानवों के पूर्णता विपरीत किया जा रहा है जिसकी खबर प्रकाशित होने से उक्त पाठशाला का संचालक दुर्भावनावाश शासन को भर भ्र्मक जानकारी दे रहा है विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में है । जिसमें बच्चों के जीवन सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है । कक्षाओं मे प्रॉपर वेंटिलेशन स्वच्छता और पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं है पाठशाला में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निवास जैसी मूल भूत व्यवस्था भी नहीं है

स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही जब पत्रकारों ने जनहित में इन कर्मियों को उजागर किया तो उसके विरोध में संबंधित स्कूल प्रबंधन मीडिया को ही दोषी ठहरने की कोशिश की गई जोकि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है ।




































