Homeताज्या बातम्याआगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शिकारपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शिकारपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च

बुरहानपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा परिसर में विशेष ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इसमें बीट प्रभारी, थाना स्टाफ, क्षेत्र के कोटवार एवं विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शामिल हुए।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस एवं स्थानीय स्तर पर कार्यरत कोटवारों तथा एसपीओ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित करने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। साथ ही कोटवारों और एसपीओ को संदिग्ध गतिविधियों, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया।

ब्रीफिंग के बाद थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा ग्राम जैनाबाद, सरोला एवं बड़ा जैनाबाद में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सुरक्षा का संदेश देते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

प्रमुख निर्देश

धार्मिक कार्यक्रमों, जुलूसों एवं सार्वजनिक आयोजनों पर विशेष निगरानी।
संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं पैदल पेट्रोलिंग।
सोशल मीडिया पर अफवाह एवं भ्रामक सामग्री पर कड़ी नजर।
रात्रिकालीन गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच।
डायल-112 सहित आपातकालीन सेवाओं से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई।
धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था।
सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाले कृत्यों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया, थाना स्टाफ, एसपीओ एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन

0
पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व आई-कार्ड प्रदान बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह जय स्तंभ के समीप स्थित एक...

error: Content is protected !!