बुरहानपुर ( नितिन पाटिल ) जिले के शाहपुर नगर में श्री दत्त श्री स्वामी समर्थ महाराज की पुण्यतिथी के उपलक्ष में अखिल भारतीय श्री स्वामी समर्थ गुरुकुल पिठ त्र्यंबकेश्वर दिंडोरी प्रणीत मार्ग के गुरु माऊली आण्णा साहब मोरे जी के मार्गदर्शन से मध्य प्रदेश राज्य के बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर के श्री स्वामी समर्थ केंद्र में सात दिवसीय अखंड नाम जप यज्ञ याग सप्ताह का आयोजन का शुभारंभ 20 अप्रैल 2025 से भक्ति भाव से शुरू हुआ था ।

आज शनिवार दोपहर को सप्ताह का समापन प्रतिदिन यज्ञ याग से किया गया । मध्यप्रदेश महिला मार्गदर्शक श्रीमती प्रीती ताई पाटील अधिवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की यह सप्ताह के अंतर्गत सभी सेवेकरिओ द्वारा आस्था के साथ ग्यारह यज्ञ याग कर केंद्र में श्री गुरु चरित्र पारायण , श्रीमद् भागवत ग्रंथ पारायण , श्री नवनाथ पारायण , श्री दुर्गा सप्तशती पारायण एवं श्री रुद्र पारायण आदी ग्रंथों का वाचन किया गया । इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो , प्राणियों में सद्भावना हो एवं विश्व का कल्याण हो । उपस्थित सभी सेवेकरिओ द्वारा प्रार्थना की गई




































