बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र के धामणगांव मे मध्य प्रदेश पुलिस जिला बुरहानपुर थाना शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा जी के मार्गदर्शन से शाहपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम में ग्रामीणों को सतर्क रहे , सावधान रहे एवं सुरक्षित रहने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया । साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम में ग्राम धामणगांव में मां वाघेश्वरी मेले के दिन सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को प्रधान आरक्षक संदीप सिंह सोलंकी ने बताया की भारत में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है साइबर ठगो के डिजिटल अरेस्ट जैसे हथकंडों से ओटीपी एवं आधार कार्ड नंबर तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी अनजान कॉलर को देने से ग्रामीणों को मेले में मना किया गया । दिन प्रतिदिन लोगों के साथ अनजान मोबाइल नंबर से फोन पर झुठी जानकारी देकर फ्रॉड हो रहे है । अनजान नंबर पर कभी भी बात नहीं करें एवं उनके बहकावे में न आए । मोबाइल फोन पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा आपको फोन पर गलत जानकारी देकर पैसे डालने का कहे तो उनके बातों में न आए। विभिन्न प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिए जानकारी दी गयी तथा सभी को सायबर अपराधों से बचने के लिए किन किन बातों का ध्यान रखना होता है, आदी के संबंध में विस्तृत रूप से समझाया गया।

सभी को साइबर से संबंधित शिकायतो के लिये सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सायबर से सबंधित पोर्टल एवं बुरहानपुर साइबर पुलिस की सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर,शिकायत करने हेतु बताया गया। साथ में पुलिस थाना शाहपुर को भी तत्काल सुचना देने का बताया गया ।कार्यक्रम के दौरान शाहपुर पुलिस टीम ने सभी को सायबर फ्रॉड से बचने के पम्पलेट्स दिए गए । साइबर जागरूकता कार्यक्रम मे ग्राम के उपस्थित नागरिकों को सायबर जागरूकता लाने में सहयोग करने के लिए एवं अपने घरों के अड़ोस पड़ोस के नागरिको तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरीत कर यह महत्वपुर्ण जानकारी दी गई । यह साइबर जागरूकता कार्यक्रम मे उपस्थित पुलिस थाना शाहपुर के एस आई राधिका सोलंकी , ए एस आई पवन देशमुख , प्रधान आरक्षक संदीप सिंह सोलंकी , मनोज मोरे , रेवाराम पवार मौजुद थे।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे




































