Homeक्राईमअंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार; 7 पिस्टल समेत 1.38 लाख की जप्ती

अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार; 7 पिस्टल समेत 1.38 लाख की जप्ती

खकनार (प्रतिनिधि): थाना खकनार पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 7 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 2 खाली मैगजीन सहित कुल 1 लाख 38 हजार रुपये का माल जप्त किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय व परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव व उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम बोरखेडा फाटा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंची, जहां बताए गए हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रणजीत कुंज (32) निवासी पटियाला (पंजाब) बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7 देशी पिस्टल, 2 खाली मैगजीन (कुल कीमत 1,28,000 रुपये) तथा एक मोबाइल फोन (10,000 रुपये) बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध हथियारों के नेटवर्क व अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, उपनिरीक्षक रामेश्वर बकोरिया, तारक अली, प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

ऑर्ट ऑफ़ लिविंग के नियमित गुरुवार सत्संग के 18 वर्ष पूर्ण

0
उन्नीस वें वर्ष में होगा प्रवेश आज राजस्थानी भवन में होगा महासत्संग बैंगलोर के बाद सारे विश्व मे नियमित सत्संग के लिए बुरहानपुर की विशिष्ट...

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
नेपानगर । शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कर्मचारियों को धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नेपानगर पुलिस ने महाराष्ट्र...

भोपाल : मंत्रि-परिषद बैठक में ₹5,960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

0
शिक्षा, किसान और महिला कल्याण पर विशेष जोर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण...

जाट समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न

0
काटकूट ( सुरज दहे ) ओंकारेश्वर में सोमवार, 22 जून को श्री जाट समाज धर्मशाला के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ...

योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में योग साधना का आयोजन, पत्रकार गोपाल देवकर...

0
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने का दिया संदेश बुरहानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती...

error: Content is protected !!