शाहपुर क्षेत्र से सुभाष मोतेकर की खबर
बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र के ग्राम खामनी में आगामी शारदीय नवरात्री में ग्राम ख़ामनी में भव्य दिव्य श्री माता वैष्णो देवी माता का दरबार लगने जा रहा है । इसके उपलक्ष्य में चरण पादुका का आगमन आज 1 सितंबर 2025 सोमवार सुबह 9 बजे रेलवे स्टेशन लालबाग रेलवे स्टेशन से बुरहानपुर शहर के प्रमुख मार्ग सिंधी बस्ती , शनवारा चौराहा सिन्धीबस्ती , शिकारपुरा होकर शाहपुर नगर से होकर कोदरी ,बोरगांव फाटा होकर ग्राम खामनी मे आगमन होगा । खामनी ग्राम के मां वैष्णो देवी नवरात्री उत्सव समिती के सभी पदाधिकारी एवं समाजसेवी सुभाष मोतेकर ने शाहपुर क्षेत्र के सभी ग्रामों के भक्त जणो को निवेदन किया है की श्री वैष्णो माता के चरण पादुका सोहला में आने के लिए लालबाग रेलवे स्टेशन पर आने की कष्ट करें ।






























