बुरहानपुर – भीषण गर्मी के बीच समाजसेवा का सराहनीय उदाहरण पेश करते हुए जनजाग्रति संस्था, बुरहानपुर द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे पेयजल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन रेलवे स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता एवं मुख्य टिकट निरीक्षक शकील अहमद की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक महेंद्र जैन, अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. हर्ष वर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमेन सुनील सलूजा सहित रविंद्र महाजन, रजनी गट्टानी, आर.एस. ठाकुर, देवचंद शर्मा और विनय सूर्यवंशी ने यात्रियों को ठंडा पानी वितरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान और जल वितरण जैसे सेवा कार्य अत्यंत पुण्यदायी हैं। महेंद्र जैन ने “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए जल संरक्षण का महत्व बताया।
प्रोजेक्ट चेयरमेन सुनील सलूजा ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया, वहीं संस्था अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ने जरूरत के अनुसार ही पानी के उपयोग की अपील की। अंत में उपाध्यक्ष डॉ. हर्ष वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


























