उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन
मिलावटी और जहरीली मिठाइयों के दुष्परिणाम से आमजन को बचाने उपभोक्ता अधिकार संगठन ने की सख्त प्रशासनिक कार्यवाही की मांग
जिला बुरहानपुर ( माकांत मोरे )उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी जी के निर्देश अनुसार आज दिनांक 18 अगस्त को संगठन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने अपने सभी साथियों के साथ मंगलवार जनसुनवाई मैं जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी हर्ष सिंह को लिखित में शिकायत पत्र सोफा एवं श्री महाजन ने कहा कि पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक स्वरूप मिठाइयों की बिक्री में भारी उछाल आता है। इसी का फायदा उठाकर खाद्य सामाग्रियों में मिलावट करने वाले असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री प्रीतम महाजन ने प्रशासन से ग्रामीण एवं जिला स्तर पर मिठाइयों की दुकानों पर उच्च अधिकारियों द्वारा सघन जांच अभियान चलाने की अपील की है।
अपील के प्रमुख बिंदु:
सघन खाद्य निरीक्षण: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा जिले के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सभी मिष्ठान दुकानों, डेयरी और मावा निर्माण केंद्रों की अचानक जांच (औचक निरीक्षण) की जाए।
मावा और मावा-निर्मित मिठाइयों के सैंपल: रक्षाबंधन के अवसर पर बाजार में बिकने वाले मावा, छेना, पनीर और रंगीन मिठाइयों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच तुरंत प्रयोगशाला में कराई जाए।
स्वास्थ्य सुरक्षा प्राथमिकता:
मिलावटी और नकली मावे से बनी मिठाइयां लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक सिद्ध होती हैं। त्यौहार की खुशियों में किसी प्रकार की अस्वास्थ्यकर घटना न हो, इसके लिए प्रशासनिक सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई:
नकली व मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार एवं मिष्ठान केंद्र तथा व्यापारियों और निर्माताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कानून कार्यवाही कर दुकानों के लाइसेंस जब तक की जाए ज्ञापन देते समय उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन, संजय सिंह, राजू बेदरकर,नारायण चंदेल सर आदि उपस्थित रहे ।



































