ताप्ती नदी घाट पर स्वच्छता की और ध्यान दें नगर निगम –महाजन
जिला बुरहानपुर: पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में सूर्यपुत्री मॉ ताप्ती नदी के राजघाट पर चिंचाला के कावड़ यात्री और श्रद्धालु घाट पर पहुंचे श्रद्धालु ताप्ती नदी से पवित्र जल भरकर शिवालय की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
इस धार्मिक अवसर पर शहर भर के विभिन्न शिवालयों से श्रद्धालु कावड़ लेकर ताप्ती नदी घाट पर पहुंच रहे रोजाना श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने नगर निगम प्रशासन से घाटों पर स्वच्छता की ओर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की है।
प्रीतम महाजन ने कहा कि श्रावण मास में प्रतिदिन सैकड़ों कावड़िए व श्रद्धालु ताप्ती घाट पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजघाट एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने नगर निगम बुरहानपुर से मांग की है कि: सफाई व्यवस्था: ताप्ती घाटों और सीढ़ियों पर जमा गंदगी की नियमित सफाई कराई जाए।
संगठन के जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय बारी पुत्रदा एकादशी पर मां ताप्ती नदी के दर्शन करने पहुंचे घाटों पर गंदगी देखकर नगर निगम के प्रति नाराजगी जताई अलग-अलग शिवालयों से कावड़ लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु साफ सफाई होना आवश्यक है बताया
कचरा पात्र व डस्टबिन:
जगह-जगह पर्याप्त डस्टबिन रखे जाएं ताकि कचरा नदी में न फैले।
श्री महाजन ने नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के संदेशों को केवल दीवारों तक सीमित न रखकर धरातल पर भी स्वच्छ वातावरण निर्मित किया जाए, जिससे ताप्ती नदी घाट पर आने वाले सभी कावड़ियों व श्रद्धालुओं को सुलभ और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
.



































