Homeराजकीयमुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत पांचवां क्षेत्र भ्रमण संपन्न

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत पांचवां क्षेत्र भ्रमण संपन्न

ग्राम पंचायत गढ़ताल में चौपाल लगाकर सुनी नागरिकों की समस्याएं

विभिन्न स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को किया लाभान्वित

बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) 11 सितम्बर, 2026/- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रशासन को गांव की चौपाल तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत बुरहानपुर की ग्राम पंचायत गढ़ताल में पांचवां जन-विश्वास शिविर एवं क्षेत्र भ्रमण आयोजित किया गया। फोरेस्ट चौकी में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से प्रशासन को अवगत कराया।

इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं एडीएम श्री सृजन वर्मा, डीएफओ श्री विद्याभूषण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद किया। विधायक श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत ग्राम बसाली में 10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण, ग्राम सोलाबर्डी में 10 लाख रुपए की लागत से घाट के नीचे पुलिया निर्माण कार्य तथा अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजनांतर्गत 10 लाख रुपए की लागत से सीमेंट-कृत मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम गढ़ताल में ग्रामीणों के आवागमन की आवश्यकता को देखते हुए गाड़ा घाट पर 25 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण की घोषणा की। उन्होंने भूरापानी पहुंच मार्ग पर जूनीबड़ी के पास स्टॉप डेम कम काजवे निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने, फलदार पौधे लगाने एवं आय के स्रोत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों से फार्मर रजिस्ट्री एवं राशन वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री सिंह ने पशुपालन विभाग को टीकाकरण अभियान निरंतर जारी रखने, पात्र हितग्राहियों के पेंशन सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित भी किया।

गांव में घूमकर मैदानी स्तर का लिया जायजा
मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर केवल शिकायतों की सुनवाई तक सीमित नहीं रहा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की शासकीय संस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का मैदानी निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने ग्राम की राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न की गुणवत्ता, संधारण रजिस्टर एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम की स्कूल का भ्रमण करते हुए, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

किसानों को जीवामृत बनाने का दिया सजीव प्रशिक्षण
शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को जीवामृत तैयार करने का सजीव प्रदर्शन किया गया। किसानों को जीवामृत तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान किसानों ने भी प्रदर्शन में रुचि लेते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को किया लाभान्वित

शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण प्रदर्शनी आयोजित कर विभिन्न पोषक पदार्थों को थाली में सजाकर संतुलित एवं पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही आधार एवं समग्र आईडी अपडेट, वन विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के स्टॉल भी लगाए गए। ग्रामीणों को पौधारोपण के संबंध में जानकारी देने के साथ पौधे भी उपलब्ध कराए गए।

चौपाल के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों – अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी देखी। फिल्म के माध्यम से उनके जीवन, संघर्ष एवं योगदान से संबंध में जानकारियों से अवगत हुए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण ग्राम बसाली के ग्रामीण शेरसिंह चौहान पटेल के घर पहुंचे एवं चर्चा की। इसी कड़ी में क्षेत्र के ग्रामीण सुंदर सिंह के मिर्ची के खेत का भी अवलोकन किया गया तथा फसल एवं खेती से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

लाचखोर पोलिस हवालदाराला चार वर्षांचा कारावास

0
दहा हजार रुपयांची लाच स्वीकारताना एसीबीच्या सापळ्यात अडकला; नाशिक न्यायालयाचा निकाल नाशिक | तक्रारदाराकडून दहा हजार रुपयांची लाच स्वीकारताना लाचलुचपत प्रतिबंधक विभागाच्या सापळ्यात अडकलेल्या पोलिस...

गणेश प्रतिमाओं के पुनः उपयोग की पहल में कुशवाहा आर्ट का सहयोग

0
ताप्ती सेवा समिति ने नितेश कडू कुशवाह का किया सम्मान बुरहानपुर  (रमाकांत मोरे) ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश उत्सव के दौरान मां ताप्ती की...

महिला पत्रकारों पर हमले के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन।

0
निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग। कलम और कैमरा को डराया नहीं जा सकता - नासिर जमीर...

जेष्ठ नागरीक संघ, भगूर यांच्या वतीने शिक्षकांचा गौरव व सत्कार

0
विद्यार्थी घडवण्याचे काम शिक्षक करतात, समाजाने त्यांच्या कार्याची दखल घेऊन त्यांचा गौरव करणे आवश्यक.. पोलीस वार्ता, नाशिक | शिक्षण दिननिमित्त शिक्षकांचा गौरव या कार्यक्रमाचे आयोजन...

अल्पवयीन मुलाकडून एका रेल्वे कर्मचाऱ्याचा खून, बाजारपेठ पोलिसांकडून एकाला अटक

0
अल्पवयीन मुलाकडून रेल्वे कर्मचाऱ्याचा खून, पोलिसांकडून तपास सुरू.. पोलीस वार्ता, भुसावळ | शहरातील पाटील मळा परिसरात मोटरसायकलवरून जात असलेल्या तुषार गोविंदा सोनवणे (वय-35 वर्षे, रा....

error: Content is protected !!