Homeक्राईमएक ही रात में दो दुकानों पर तीन चोरों ने की लाखों...

एक ही रात में दो दुकानों पर तीन चोरों ने की लाखों की चोरी

ज्वेलर्स और मेडिकल शॉप पर चोरी की वारदात, दो किलो चांदी सहित लाखों के माल पर किया हाथ साफ

बुरहानपुर – ( रमाकांत मोरे,) जिले के नेपानगर में शनिवार रविवार की दरमियानी रात चोरों ने एक ज्वेलर्स और एक मेडिकल शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की ज्वैलरी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरु की। नेपानगर में चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने नेपानगर के मेन मार्केट मातापुर बाजार के मुख्य सड़क पर स्थित हर्ष ज्वैलर्स और अंकित मेडिकल शॉप पर देर रात चोरों ने धावा बोला और ज्वेलर्स शॉप से करीब दो किलो चांदी सहित ज्वैलरी चुरा ले गए। सीसी टीवी फुटेज के अनुसार रात दो बजे के लगभग कार से आए 3 युवकों ने ज्वैलर्स की दुकान में रखी दो किलो चांदी सहित नक़दी पर हाथ साफ़ किया। ज्वेलरी शॉप के पास में ही अन्य दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये वारदात कैद हो गई। वहीं इसके अलावा पदमा टाकिज रोड़ पर स्थित अंकित मेडिकोज पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। मेडिकोज संचालक ने बताया कि नगदी साथ-साथ कैमरों का डीवीआर भी चोरों ने अपने साथ ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

आपको बता दें कि नेपानगर के मुख्य बाजार में एक ही रात में दो दुकानों में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोरों ने पहले तो अंकित मेडिकोज को निशाना बनाया फिर उसके बाद हर्ष ज्वेलर्स पर चोरी को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा कि चोरों ने दोनों दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम मात्र 20 से 30 मिनट में दिया गया है। पुलिस अब इन चोरों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन

0
पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व आई-कार्ड प्रदान बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह जय स्तंभ के समीप स्थित एक...

error: Content is protected !!