उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन
जिला बुरहानपुर:- भाई बहन का रक्षाबंधन सूत्र त्यौहार पर मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ मुनाफाखोर बाजार में धड़ल्ले से मिलावटी और केमिकल युक्त मिठाइयां बेच रहे हैं। इन जहरीली और दूषित मिठाइयों का सेवन करने से आपकी और आपके परिवार की सेहत गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने आम जनता से एक महत्वपूर्ण अपील की है।
मिलावटी मिठाइयों से बचें: बाजार से मिठाइयां खरीदते समय उनकी शुद्धता की जांच अवश्य करें और अत्यधिक चमकीले रंगों या केमिकल युक्त मिठाइयों को खरीदने से बचे
यदि आपको बाजार में कहीं भी दूषित या मिलावटी मिठाई पाई जाती है, तो चुप न बैठें; इसकी शिकायत तुरंत संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग या उपभोक्ता फोरम में करें।
आपकी थोड़ी सी सजगता आपको और आपके परिवार को गंभीर बीमारियों से बचा सकती है।
“मिलावटी और केमिकल युक्त मिठाइयां खरीदने से बचें। दूषित मिठाई पाए जाने पर शिकायत जरूर कर!



































