बुरहानपूर (रमाकांत मोरे) जिला आयुष अधिकारी डॉकर कविता गडवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 20 अगस्त 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), इच्छापुर द्वारा इच्छापुर गांव में परिवार सर्वेक्षण एवं स्वास्थ्य जांच अभियान किया गया।
सर्वेक्षण के दौरान कुल 14 परिवारों के 65 सदस्यों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान 3 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप (BP) तथा 1 व्यक्ति में मधुमेह (Sugar) पाया गया। संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं नियमित जांच तथा उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
परिवार सर्वेक्षण एवं स्वास्थ्य जांच कार्य में डॉ. प्रणिता नामदेव, योग प्रशिक्षक श्री मोहन पवार एवं योग सहायक श्री दीपक उदलकर का विशेष सहयोग रहा।
सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस प्रकार के सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहायता मिलती है।



































