Homeराजकीयअखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जयपुर अधिवेशन का उद्घाटन राजस्थान के...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जयपुर अधिवेशन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया

राजस्थान (रमाकांत मोरे) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) का 9वां त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक जयपुर स्थित केशव विद्यापीठ, जामडोली में आयोजित किया गया है।इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के 29 राज्यों से लगभग 3500 शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुवे है। यह अधिवेशन ‘शिक्षक राष्ट्र के लिए’ विषय पर केंद्रित रहेगा।

कार्यक्रम के संयोजक राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि कार्यक्रम में महासंघ की अब तक की यात्रा को जीवंत करने वाली एक प्रदर्शनी 4 अक्टूबर को सायं 7:00 बजे लगाई गईं,इसका उद्घाटन राजस्थान कि उपमुख्यमंत्री राजस्थान दीया कुमारी,जयपुर सांसद मंजू शर्मा और महापौर कुसुम यादव द्वारा किया गया।प्रदर्शनी में महासंघ की गतिविधियों शैक्षणिक दृष्टिकोण और राष्ट्रीय भूमिका का दस्तावेजीकरण प्रस्तुत किया जाएगा।प्रदर्शनी में 20 स्टालों पर साहित्य एवं जयपुर की कुछ प्रमुख वस्तुएं विक्रय के लिए उपलब्ध है। अधिवेशन का उद्घाटन सत्र आज रविवार 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे होगा।इसका शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।इस अवसर पर राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपति और देश के प्रमुख शिक्षाविद भी उपस्थितथे।
अधिवेशन के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को सायंकाल तीन शिक्षकों को अखिल भारतीय ‘शिक्षा भूषण शिक्षक सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। सम्मानित शिक्षकों को ₹1 लाख की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और चाँदी की प्लेट प्रदान की जाएगी। सम्मान कार्यक्रम आचार्य महामण्डलेश्वर जूना पीठाधीश्वर पूज्यपाद स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सहसरकार्यवाह श्री सुरेश सोनी के सानिध्य में आयोजित होगा।इस वर्ष का अखिल भारतीय शिक्षा भूषण शिक्षक सम्मान प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा राजस्थान,प्रो.सुषमा यादव दिल्ली तथा श्री वी जे श्रीकुमार केरल को दिया जाएगा। एबीआरएसएम के सह मीडिया प्रमुख बसंत जिंदल ने बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर समीक्षा एवं भविष्यपथ,सीमा से समाज तक राष्ट्रीय सुरक्षा तथा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर तीन प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी,यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार, एनसीईआरटी के निदेशक प्रोफेसर दिनेश सकलानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विचारकों, शिक्षाविदों का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन भी रहेगा।
अपने बुरहानपुर जिले से इस अधिवेशन मे संजय राऊत कोषाध्यक्ष आ.भा. रा.शैक्षिक महासंघ,अमर पाटील प्रांतीय सचिव मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, प्रदेश महिला सह प्रमुख लता कपूर,संभागीय सचिव विनोद पवार,जिलाध्यक्ष धनराज पाटील ,सचिव राजु सवघडे , कोषाध्यक्ष शालिकराम चौधरी , संघठन मंत्री भागवत फेगड़े सह भागी हुवे है।यह जानकारी मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष धनराज पाटील द्वारा दी गईं है।

मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे  79870 54277

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

भुसावळ पोलीस ॲक्शन मोडवर ; सराईत गुन्हेगार ताब्यात !

0
भुसावळ पोलीस उपविभाग व RPF ॲक्शन मोडमध्ये असून उपविभागात संयुक्त 'कॉम्बिंग ऑपरेशन' राबवून ६० हून अधिक संशयितांची झाडाझडती, सराईत गुन्हेगारांना घेतले ताब्यात आहे. भुसावळ शहरात...

रक्षकच बनले भक्षक, पोलिसच सहआरोपी 20 लाखांची रोख रक्कम लुटण्याचा होता डाव?

महिला पोलीस हवालदार व बोगस पत्रकाराच्या मदतीने त्यांच्या बॅगेतील रोख रक्कम 20 लाख रुपये काढून घेतल्याचा आरोप करण्यात आला.. पोलीस वार्ता, पुणे | नवले पूल...

चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

error: Content is protected !!