जिला बुरहानपुर के अंतर्गत पुलिस थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान में थाना शाहपुर स्टाफ द्वारा स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में विद्यार्थी एवं स्टाफ को साइबर फ्रॉड के संबंध में किया गया जागरूक साइबर हेल्पलाइन 1930 की महत्वत्ता से कराया जा रहा अवगत क्या करें, क्या ना करें, के बारे में दी जा रही है । पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सायबर जागरूकता अभियान का आयोजन कर स्कूल कॉलेज ,आम जनता एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। कार्यक्रम के इसी क्रम में थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक रविंद्र मालवीय,प्रधान आरक्षक मनोज मोरे ,द्वारा साइबर जागरूकता के संबंध में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थी एवं स्टाफ को साइबर फ्रॉड के संबंध में किया गया जागरूक एवं साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विभिन्न तरह की टिप्स दी गई।
साइबर अपराधों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपाय बताए गए। सभी को निम्नलिखित सावधानियों की जानकारी दी गई |बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा जी ने जानकारी देते हुए बताया की अपना OTP या पासवर्ड किसी से साझा न करें।अनजान नंबरों से आए फोन कॉल न उठाएँ। केवल विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल एवं अन्य अकाउंट्स के पासवर्ड मजबूत बनाकर नियमित रूप से बदलें।ऑनलाइन कैशबैक, फर्जी जॉब ऑफर, लोन एवं बीमा जैसी धोखाधड़ी से सावधान रहें।अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। पिन/पासवर्ड को किसी से साझा न करें और न ही कहीं लिखकर रखें।साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। बुरहानपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है की साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, और ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाना, साइबर सेल में शिकायत करें।सतर्क रहें, सुरक्षित रहें – का संदेश दिया।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे



































