बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम इच्छापुर के अनुसूचित जाती कन्या छात्रावास में बाल विवाह के विरुद्ध सौ दिवसीय जागरुकता अभियान के अन्तर्गत जिला कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन में जिला बाल कल्याण समिती बुरहानपुर व महिला बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ज्युनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास इच्छापुर मे कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती विजया सिंह चौहान द्वारा बच्चों को बाल विवाह जैसे कुप्रथा के बारे में अवगत कराया गया। बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बाल विवाह विरुद्ध कानूनी प्रावधान एवं दंड की जानकारी दी । सदस्य सीमा पाटील ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 व महिला बाल विकास विभाग जिला बुरहानपुर द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी,व समिति सदस्य मेधा भिड़े।

द्वारा पॉक्सो एक्ट , मानसिक स्वास्थ्य , गुड टच बैड टच एवं बाल हितों की जानकारी दी गई। अंत में सदस्य मोहन पवार द्वारा बच्चों को इसके विरोध के लिए मजबूती से आगे आने एवं बुरहानपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु सभी को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। अंत में सभी को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई । आभार छात्रावास अधीक्षक अर्चना वगारे ने द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समिती सदस्य श्री संदीप शर्मा सहित छात्रावास की सभी छात्राए बड़ी संख्या में उपस्थित रही।






























