Homeताज्या बातम्यासरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे : उमेश जंगाले, प्रदेश अध्यक्ष

सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे : उमेश जंगाले, प्रदेश अध्यक्ष

सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सांकेतिक कलमबंद हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन, मांगो को लेकर गरजे पत्रकार, मुख्यमंत्री के नाम को सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर। सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में गुरुवार को पुरानी तहसील कार्यालय के बाहर उमेश जंगाले के नेतृत्व में पत्रकारों ने दो घंटे की सांकेतिक कलमबंद हड़ताल एवं शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं एवं मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आंदोलन आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पत्रकारों ने सांकेतिक कलमबंद हड़ताल करते हुए सरकार (शासन) से संबंधित समाचारों के संकलन, प्रकाशन, प्रसारण, कवरेज एवं प्रेसवार्ताओं से स्वयं को अलग रखा। उमेश जंगाले ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि अन्य राज्यों की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, जिससे पत्रकार निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार पत्रकारों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा कलमबंद हड़ताल की अवधि दो घंटे से बढ़ाकर दिनों एवं महीनों तक भी की जा सकती है। कलमबंद हड़ताल को राष्ट्रीय स्वतंत्र पत्रकार संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत मोरे एवं मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे भोपाल, ग्रामीण पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश नाथ इंदौर, एवं अन्य संगठनों ने सहभागिता कर अपना समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन के पश्चात नितिन इंगले ने ज्ञापन का वाचन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन को पत्रकारों ने नायब तहसीलदार को सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम का समापन नवीन एसडीएम कार्यालय, बहादरपुर रोड पर हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जाधव, संजयसिंह शिंदे, संतोष चौधरी, रमाकांत मोरे, रिफत अंसारी, भगवानदास शाह, तौकीर आलम, वासिद खान, प्रीतम महाजन, संदीप भालसिंह, रामचंद्र भालसिंह, मोहन रघुवंशी, मो. इकबाल, मधुकर भोईटे, मुजफ्फर अली, शेख अज़हर, मो. शब्बीर, जमील खान, रसीद अंसारी, फैसल अहमद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

पत्रकारों की प्रमुख मांगें

1. मध्य प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
2. शहर के मध्य क्षेत्र में पत्रकार भवन (मीडिया सेंटर) का निर्माण कराया जाए।
3. पत्रकारों को शासकीय आवास आवंटित किए जाएं।
4. लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को न्यूनतम ₹2 लाख वार्षिक विज्ञापन दिए जाएं।
5. पत्रकार की मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख की जाए।
6. पत्रकारों के लिए ₹10 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजना लागू की जाए।
7. अधिमान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए।
8. पत्रकारों के विरुद्ध शिकायतों की जांच उच्च स्तरीय अधिकारी से कराई जाए तथा जांच पूर्ण होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।
9. श्रद्धा निधि योजना का लाभ गैर-अधिमान्य वरिष्ठ पत्रकारों को भी दिया जाए तथा राशि ₹20 हजार प्रतिमाह की जाए।
10. पत्रकार उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

शहरात अंमली पदार्थ विक्री करणाऱ्या आरोपीवर वणी पोलिसांची कारवाई; गांजा व रोकड जप्त!

आरोपीजवळ अंदाजे 370 ग्रॅम गांजा व रोख रक्कम व गुन्हयात वापरलेला मोबाईल असे एकुण 28,880/- रुपये किंमतीचा मुद्देमाल मिळाला.. पोलीस वार्ता, वणी | शहरामध्ये वाढते...

इच्छापुर में कुछ ग्रामीणों का स्वास्थ्य बिगडा

0
बुरहानपुर जिले के इच्छापुर ग्राम में हर घर में दो-दो तीन-तीन पेशेंट पेट मरोडकर आना ,बार बार लैट्रिन के लिए जाना एवं उल्टी दस्त...

बुरहानपुर: केला किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन,सरकार पर लगाए गंभीर...

0
बुरहानपुर। (रमाकांत मोरे) मध्य प्रदेश एवं बुरहानपुर जिले के केला किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ...

धार भोजशाला में मां सरस्वती वाग्देवी दर्शन यात्रा एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन

0
धार। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, मालवा प्रांत के तत्वावधान में रविवार को कार्यकर्ताओं एवं बहनों द्वारा धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मां...

कामायनी एक्सप्रेसमध्ये गुटखा वाहतूक उघड; दोन महिलांविरुद्ध लोहमार्ग पोलिसांत गुन्हा दाखल

0
भुसावळ - येथील लोहमार्ग पोलिसांनी कामायनी एक्सप्रेसमधून अवैधरित्या सुगंधित पान मसाला (गुटखा) वाहतूक करणाऱ्या दोन महिलांविरुद्ध कारवाई करत सुमारे २१ हजार ११५ रुपयांचा गुटखा...

error: Content is protected !!