बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सीतापुर में आने वाले ग्राम निमपडाव के 47 वर्षीय रतन सिंग ने दरिंदगी की हद पार कर दी, आरोपी रतन सिंग ने साढ़े चार साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

शाहपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।




































