बुरहानपुर ( रमाकांत मोरे ) शहर के केन्द्रीय युनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर में बुधवार दिनांक 30 सितंबर को दोपहर ढाई बजे हिंदी पखवाड़ा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय के दिशा निर्देश पर 14 सितम्बर से 28 सितम्बर तक इकाई में हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया इसी श्रंखला में आज दिनांक 30/09/2026 को नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक में गौरवशाली समापन समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में कलारत्न एवं साहित्य शिरोमणि कवि एवं गीतकार ठाकुर वीरेंद्रसिंह “चित्रकार” मौजूद रहे। आपने बताया कि हिन्दी हमारी आत्मा है, जो कि दिमाग से नहीं, दिल से निकलती है। हिन्दी हमारे जीवन का हिस्सा है, जो हमें सम्मान ओर अपनापन सिखाती है। शब्द समाप्त हो सकते है, लेकिन अच्छे विचारो की गूंज लंबे समय तक बनी रहती है। हिन्दी केवल शब्दो का समूह नहीं हमारी संवेदना, परंपरा ओर अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा है। हिन्दी केवल संवाद की भाषा नहीं अपितु हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जुड़ाव का माध्यम है। आपके द्वारा काव्यरस से औत-प्रौत काव्यगीत की प्रस्तुति दी गई। “ये देश है भारत, भारतीय हम, राष्ट्र भाषा हमारी हिन्दी है, धर्म, जाति, समाज भले हो अलग, मातृ भाषा हमारी हिन्दी है।
विशेष अतिथि डॉ. ब्रिजमोहन गुप्ता प्राचार्य सैफीया हमीदीया तिब्बीया कॉलेज बुरहानपुर द्वारा अपने विचारो ओर अनुभव से अवगत कराते हुये बताया कि हम सभी को हिन्दी के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। हिन्दी न केवल भाषा के रूप में बल्कि संस्कृति ओर पहचान के रूप में देखने की दृष्टि है।
विशेष अतिथि डॉ. तनवीर जिनवाला द्वारा बताया गया कि हिन्दी पखवाड़ा की बहुत-बहुत शुभकामनाये यह जानकार बहुत खुशी हुई की इकाई में सरकारी कामकाजों में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग किया जाता है। उन्होने बताया कि हिन्दी सीखने, अभिव्यक्त करने ओर अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर देती है।
डॉ. यासमीन फातिमा अनुसंधान अधिकारी प्रभारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। आपने बताया कि हिन्दी को आगे बढ़ाने का सबसे सुंदर तरीका यही है इसे हम अपने दैनिक जीवन में सहजता, सम्मान ओर गर्व के साथ अपनाये।
हिन्दी के प्रति रुचि एवं प्रेम विकसित करने के उद्देश्य से इकाई में हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत राजभाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं हिन्दी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता पुरस्कार एवं सम्मान :- हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की गई प्रतियोगिताओ के विजेताओं को नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।
प्रथम प्रतियोगिता – राजभाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार प्रोत्साहन
1. श्री अमन नागर डॉ. मोहम्मद इमरान जावेद श्री हितेश सोनी श्री गणेश आमोदे
द्वितीय प्रतियोगिता – हिन्दी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता
प्रथम द्वितीय तृतीय प्रोत्साहन
1. श्रीमति दलजीत शर्मा डॉ. मोहम्मद इमरान खान डॉ. मुब्बशरा खान श्री सिराज अहमद प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेते हुये पर्यावरण की भावना को साकार करते हुये अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। यह केवल एक पौधा नहीं बल्कि स्वच्छ वायु, हरियाली ओर सूरक्षित वातावरण का भविष्य है। शहीद करतारसिंह सराभा की स्मृति में श्रीमति दलजीत शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के द्वारा इकाई को एक पोडियम सप्रेम भेट किया गया। खास पलो की यादे अपने साथ ले जाने हेतु मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दलजीत शर्मा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन डॉ मोहम्मद इमरान जावेद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मुब्बशरा खान, डॉ मोहम्मद इमरान जावेद, डॉ. मोहम्मद इमरान खान, श्रीमति दलजीत शर्मा, श्री हितेश सोनी, श्री अमन नागर, श्री सिराज अहमद एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सैफीया हमीदिया यूनानी तिब्बीया कॉलेज का स्टाफ, सईदा हॉस्पिटल का स्टाफ एवं इकाई के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराकर हिन्दी पखवाड़े के इस कार्यक्रम को गौरान्वित किया।



































