जबलपुर ( रमाकांत मोरे ) में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे की यह तस्वीर हर किसी की आंखें नम कर रही है। पानी में तैरती इस मां की लाश, और उससे लिपटा उसका मासूम बेटा… यह दृश्य शब्दों से परे है।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान जब सब कुछ डूब रहा था, तब भी इस मां ने अपने बच्चे को सीने से लगाए रखा। शायद उसे आखिरी पल तक यही भरोसा था कि वह अपने लाल को बचा लेगी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
मां की बाहों में लिपटा वह बच्चा, जो अब भी ऐसे चिपका है जैसे उसे दुनिया की कोई खबर ही न हो… यह ममता की वो तस्वीर है, जो इंसानियत को अंदर तक हिला देती है।
यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, कई परिवारों की दुनिया उजाड़ गया। लेकिन इस मां-बेटे की तस्वीर हमेशा याद दिलाएगी कि एक मां का प्यार हर डर, हर मौत से बड़ा होता है।























