बुरहानपुर ( रमाकांत मोरे ) जिला पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत शाहपुर पुलिस थाना के दबंग एवं मिलनसार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा जी को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस पर मिला प्रशस्ती पत्र मिलने पर शाहपुर पुलिस थाना के उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया । एवं थाना प्रभारी मिश्रा जी को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
बुरहानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सराहा।
शाहपुर थाना क्षेत्र में निरंतर बेहतर कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। विशेष रूप से सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने और पीड़ितों को तुरंत राहत पहुंचाने में उनकी कार्यशैली की सराहना की गई।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में जनविश्वास मजबूत हुआ है। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना और शिकायतों का निष्पक्ष निराकरण पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दोहराया। इस उपलब्धि से शाहपुर थाना पुलिस बल में उत्साह का माहौल है।



































