Homeक्राईमअंतर्राज्यीय मोटर साईकल चोर गिरोह का खुलासा

अंतर्राज्यीय मोटर साईकल चोर गिरोह का खुलासा

बुरहानपुर – जिला पुलिस की वाहन चालानी बडी कार्यवाही अंतर्राज्यीय मोटर साईकल चोर संगठित गिरोह को बुरहानपुर पुलिस थाना गणपतिनाका पुलिस के द्वारा चोरी गई 30 मोटर साईकल करीबन 20 लाख रूपये की जप्त कर 08 आरोपीयो को गिरफतार किया ।

आरोपीयो से पुछताछ करने पर आरोपीयों द्वारा पंजाब राज्य, मध्य प्रदेश के जिला खंडवा, जिला खरगोन, जिला बुरहानपुर के गणपतिनाका, निम्बोला, खकनार, नेपानगर, से मोटर साईकल चुराकर मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्य तथा अन्य क्षेत्रो मे मोटर साईकल बेचना बताया।

गिरोह का मुख्य सरगना अयाज अली लालबाग बुरहानपुर का रहने वाला जो अपने साथीयो की मदद से गाडीया चुराकर बेचने का काम कर रहा था जिससे 12 गाडी तथा अन्य साथीयो से 18 गाडी कुल 30 गाडी सभी गाडी एच०एफ० डिलक्स की जप्त की गई है।

जिला बुरहानपुर में वाहन चोरी की बढ़ती हुई घटनाओ को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी महोदय, गौरव पाटील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश महाले व्दारा टीम गठित की गई थी। चोरो को गिरफतार करने हेतु थाना क्षेत्र में सतत वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान POS मशीन द्वारा मोटर साईकल क्रमांक MP.68 MC 6506 का चालान बनाया गया उक्त मोटर साईकल के मालीक द्वारा अपनी मोटर साईकल पूर्व में चोरी हो जाना बताया जिसका चालानी मेसेज अपने मोबाईल में आने की सूचना दी जिसकी सूचना पर थाना गणपतिनाका पर अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजिवध्द कर थाना क्षेत्र मे हो रही मोटर साईकल चोरी के संबं में थाना गणपतिनाका के अपराध क्रमांक 38/2025, 39/2025, 40/2025 धारा 303(2) बीएनएस किये गये टीम के सतत प्रयास करते हुए तकनिकी व वैज्ञानिक तरीके से मोटर साईकल चोर ठरीकरण पिता बोंदर सिंह गुजर उम्र 30 साल निवासी विरमोड थाना सनावद जिला स्वस्मोन हाल विनोद ठाकुर का मकान छोटा बोरगांव बुरहानपुर को पकडा जिससे पूछताछ करते उसके द्वारा अपने साथी अयाज अली निवासी गांधी कालोनी लालबाग के साथ थाना गणपति नाका, थाना निम्बोला, थाना खकनार, थाना नेपानगर, जिला खरगोन, जिला खंडवा क्षेत्र से एचएफडीलक्स गाडी की मास्टर चाबी के द्वारा अपने ओर भी साथीयो की मदद से करीबन 30 वाहन हिसे कंपनी के एचएफडिलक्स व सुपर स्पलेंडर चुराना बताया जो अयाज अली पिता अब्बास अली उम्र 42 साल निवासी गांधी कालोनी लालवाम बुरहानपुर के पास से 12 हिरों कंपनी की एच एफ) डिलक्स जप्त की गई तथा उसके साथी, हबीब पिता छबू तडवी पठान उम्र 25 साल निवासी पाडल्या तह । सवेर जिला जलगांव महाराष्ट्र से 06 गाडी,  रमजान पिता इस्‌माईल उम्र 30 साल निवासी बडली थाना निंबोला हाल छोटा बोरगांव बुरहानपुर से 03 गाडी, सलमान पिता इस्‌माईल तडवी पठान उम्र 22 साल निवासी बडली थाना निम्‌बोला बुरहानपुर से 03 गाडी, अफरोज पिता अययुव तडवी उम्र 20 साल निवासी बडली थाना निंबोला बुरहानपुर से 03 गाडी, नवाज पिता अकिल तडवी पठान उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर । छोटा बोरगांव बुरहानपुर से 01 गाडी, हरीकरण पिता बोंदर सिंह गुजर उम्र 30 साल निवासी विस्मोड थाना सनावद जिला खरगोन हाल विनोद ठाकुर का मकान छोटा बोरगांव बुरहानपुर से 01 गाडी ,राजकुमार पिता प्रतापसिंह ठाकुर उम्र 23 साल निवासी रईपुरा जाट मथुरा उ०प्र० हाल तोता मैना की दस्माह के पास आजाद नगर से 01 गाडी हिरों कंपनी की जप्त की गई। आरोपीगण बाजार क्षेत्र में खडी तथा ग्रामीण हाट बाजर में आते थे उस वक्त संगठित होकर रेकी कर अपने पास रखी मास्टर चाबी से मोटर साईकले चोरी करते थे। उक्त 08 आरोपीयो को आज दिनांक को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर बुरहानपुर जिले में हुई अन्य मोटर साईकल चोरीयों के संबधं मे पूछताछ कर संभवतः और मोटर साईकल जप्त की जा सकती है |

पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन

0
पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व आई-कार्ड प्रदान बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति समारोह जय स्तंभ के समीप स्थित एक...

error: Content is protected !!