रमाकांत मोरे। राहुल पिता रमेश महाजन को सिरपुर पुलिया के पास 1,50,000 रूपये पडे हुये मिले जिस पर उसके व्दारा उक्त राशि लाकर थाने पर पेश की गई, पुलिस व्दारा उक्त राशि के मालिक की तलाश कर राशि प्रदान की गई।
आज दिनांक 26/08/2025 राहुल पिता रमेश महाजन उम्र 29 साल निवासी बोदरली थाना शाहपुर को दोपहर करीबन 04 बजे दोइफोडिया बैंक से काम कर के बोदरली जाते समय रास्ते में सिरपुर पुलिया के पास एक फटी हुई थैली में पैसों की गड्डी दिखी जिसे देखकर वहां पर रुककर उक्त पैसे को देखा जो कि 1,50,000 होना पाया गया । उक्त राशि को लेकर राहुल सिरपुर पंचायत पहुंचकर सरपंच करण मोरे को सूचना दी व थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव को अवगत कराया । बाद राहुल व्दारा उक्त पैसे लेकर थाना उपस्थित होकर उक्त राशि प्रदान की गई । थाना प्रभारी अभिषेक जाधव व्दारा उक्त राशि के मालिक की पतारसी करते रफीक पिता मनोहर तडवी निवासी सिरपुर का होना पाया गया जिसे थाने बुलाकर उक्त राशि प्रदान की गई । थाना प्रभारी खकनार व्दारा राहुल महाजन का सॉल व श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा राहुल महाजन व्दारा किये गये कार्य की प्रशंसा की गई व राहुल महाजन को सम्मानित किया जावेगा।




































