(रमाकांत मोरे) श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चंद्र जी अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तरीय महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार की अनुशंसा पर कई अन्य अन्य संगठनों के पदों पर रहते हुए आमजन के हित में निस्वार्थ भाव सेवाएं देने वाली सजग,सरल एवं जागरूक महिला मातु शक्ति श्रीमति गीता गुप्ता (जयपुर) को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री के पद पर नियुक्त करने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत मोरे , राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षीताई पोळ ने बधाई दी ।
इस अवसर पर श्री खाटु श्याम सेना ट्रस्ट जयपुर राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष खनगवाल ने बताया कि आज संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय महिला मोर्चा का विस्तार किया गया है जिससे महिला मातृ शक्तियों में जागरूकता पैदा होने के साथ-साथ आत्म बल , निडरता के साथ साथ देश में महिला मात् शक्तियों के प्रति एकता और अखंडता का भाव पैदा होगा क्योंकि परिवार से लेकर समाज सेवा एवं राजनीति स्तर तक में महिला मातृशक्तियों को प्राथमिकता देकर रीढ़ की हड्डी माना गया है आज संगठन में महिला मातृ शक्तियों का विस्तार होने से संगठन को मजबूती और बल प्राप्त हुआ है जो आगे चलकर देश की महिला मातृ शक्तियों की नींव को मजबूती प्रदान करते हुए देश की उन्नति की ओर अग्रसर होगी !
उक्त श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट नीमच जिला अध्यक्ष श्री नारायण सोमानी ने दी !



































