Homeसामाजिकचापोरा में भव्य महाशिवरात्री उत्सव मनाया गया

चापोरा में भव्य महाशिवरात्री उत्सव मनाया गया

बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा में तीन दिवसीय महाशिवरात्री का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़े धुमधाम से आस्था के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महामंडलेश्वर श्री जनार्दन महाराज की दिव्य उपस्थिति में भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और शिव महिमा से ओत-प्रोत कथा का श्रवण किया।

इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए और भक्ति भाव से ओम नमः शिवाय के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया। शिवरात्री पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन शिव-पार्वती के विवाह की स्मृति में उपवास, पूजा, रात्रि जागरण और शिव कथा का आयोजन किया जाता है। चापोरा में हुए इस भव्य आयोजन में विभिन्न वैवाहिक जोड़ो ने मिलकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शिव पार्वती को आदर्श दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस अवसर पर विवाहित दंपतियों ने विशेष रूप से भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

महामंडलेश्वर परम पुज्यनीय श्री जनार्दन महाराज ने अपनी अमृतवाणी से सत्संग में शिव महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि महाशिवरात्री महोत्सव सत्संग समारोह मनुष्य जीवन के लिए आत्मशुद्धि, भक्ती और ध्यान का पर्व है। उन्होंने शिव पुराण की कथा सुनाई, जिसमें बताया गया की किस प्रकार शिवजी की आराधना से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालुओं ने ध्यान और मंत्र जाप किया, जिससे पुरा वातावरण दिव्यता से भर गया। पुजा के उपरांत भक्तों को फरियाली प्रसाद वितरित किया गया। व्रतधारी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से उपवास रखा और फलाहार ग्रहण किया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे भक्तों का मन आनंदित हो उठा।
चापोरा में आयोजित यह महाशिवरात्रि उत्सव न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बना। इस आयोजन से श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ और सभी ने मिलकर भगवान शिव से जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि की प्रार्थना की।

पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

मुक्ताईनगर पोलिसांची मोठी कामगिरी; चोरीच्या 30 दुचाकींसह चोरटे ताब्यात!

चोरीच्या एकूण 30 दुचाकी, किंमत 25 लाख 80 हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त; दोन आरोपींसह दोन अल्पवयीन अटकेत.. पोलीस वार्ता, मुक्ताईनगर | जळगाव जिल्ह्यासह राज्यातील विविध...

ऑर्ट ऑफ़ लिविंग के नियमित गुरुवार सत्संग के 18 वर्ष पूर्ण

0
उन्नीस वें वर्ष में होगा प्रवेश आज राजस्थानी भवन में होगा महासत्संग बैंगलोर के बाद सारे विश्व मे नियमित सत्संग के लिए बुरहानपुर की विशिष्ट...

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
नेपानगर । शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कर्मचारियों को धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नेपानगर पुलिस ने महाराष्ट्र...

भोपाल : मंत्रि-परिषद बैठक में ₹5,960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

0
शिक्षा, किसान और महिला कल्याण पर विशेष जोर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण...

जाट समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न

0
काटकूट ( सुरज दहे ) ओंकारेश्वर में सोमवार, 22 जून को श्री जाट समाज धर्मशाला के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ...

error: Content is protected !!