बुरहानपुर (रमाकांत मोरे ) बीएसएनएल खंडवा/ बुरहानपुर ने देश की 80 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएनल ने अपने सम्माननीय ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस ईस वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में विशेष योजनाएं जनहित में शुरू की हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत 12 अगस्त से 12 सितंबर तक “फ्रीडम 2.0” योजना का लाभ बीएसएनल सिम कर्ता को दिया जा सकेगा।
फ्रीडम 2.0 योजना के तहत मात्र 1 रुपए में प्रतिदिन 1 जीबी डेटा एवं 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ साथ ग्राहकों के लिए 1111 रुपए का फाइबर इंटरनेट प्लान भी उपलब्ध है। साथ ही, बीएसएनएल के स्वयं सेवा मोबाइल ऐप पर TANGO द्वारा फ्री इंटरनेट टीवी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
बीएसएनएल खंडवा एवं बुरहानपुर ऑफिस ने अपने सम्माननीय ग्राहकों से इन विशेष योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। इस योजना का सभी बीएसएनल सिम उपभोक्ता को मिले ।



































