राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रमाकांत मोरे एवं मीनाक्षी ताई पोळ नियुक्त , महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष दीपक पवार , मध्य प्रदेश सचिव सुरज दहे की हुई नियुक्तियां
बुरहानपुर जिले के चापोरा ग्राम के निवासी वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत मोरे जी एवं महाराष्ट्र राज्य के सातारा जिले के उंब्रज निवासी मीनाक्षी ताई पोळ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त श्री खाटु श्याम सेना ट्रस्ट जयपुर राजस्थान द्वारा ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास जी अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रमाकांत मोरे एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पथ पर मीनाक्षी ताई पोळ को बुधवार 26 अगस्त को नियुक्त किया गया है ।

इसी के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर दीपक इंद्रराव पवार एवं मध्य प्रदेश सचिव पद पर सुरज दहे की नियुक्ती की गई है । इन सभी के नियुक्ती पर पत्रकार संजय तायडे , पत्रकार दीपक सोहले , पत्रकार विनोद लोंढे , पत्रकार संतोष पाटील , चापोरा ग्राम के डॉक्टर विलासराव मोरे , बाळु काका उर्फ राजेंद्र मोरे , विकास महाले , योगेश जाट , महेंद्र दहे , महेंद्र जायसवाल , शुभम तोडावत , राजु बारी , नितेश कजबे ने सभी पदाधिकारीओ को बधाई दी ।



































