Homeमनोरंजनजन्मदिन पर मिला खास तोहफा, दिपांशी लोंढे बनीं एक दिन की थाना...

जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, दिपांशी लोंढे बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

बुरहानपुर जिले के ग्राम बहादरपुर की बेटी ने पुलिस की गाड़ी में बैठकर थाने पहुंचकर संभाली कमान, थाना प्रभारी कमल पवार ने दिया सैल्यूट

बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) ग्राम बहादरपुर की दिपांशी विनोद लोंढे ने अपना जन्मदिन इस बार कुछ अलग और यादगार अंदाज में मनाया। जन्मदिन के मौके पर दिपांशी को एक ऐसा अवसर मिला, जिसने न केवल उनके चेहरे पर खुशी ला दी, बल्कि पुलिस सेवा में जाने के उनके सपने को भी एक नई उड़ान दी। दिपांशी एक दिन के लिए गणपति थाना प्रभारी बनीं और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर कानून-व्यवस्था की कमान संभाली।

पुलिस की गाड़ी में पहुंचीं थाने,
गणपति थाने के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीओ ने नन्ही बालिका दीपांशी का स्वागत कर जन्मदिन की बधाई देकर किया स्वागत
जन्मदिन के अवसर पर दिपांशी विनोद लोंढे पुलिस की गाड़ी में सवार होकर गणपति थाने पहुंचीं। थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया। थाना प्रभारी कमल पवार ने दिपांशी को सम्मानपूर्वक थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठाया और उन्हें सैल्यूट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दिपांशी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस विशेष अवसर को उत्साह के साथ मनाया और दिपांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
‘मेरे क्षेत्र में चोरी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी’
थाना प्रभारी की कुर्सी संभालते ही दिपांशी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पुलिसकर्मियों से कहा कि “मेरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की चोरी या किसी की भी गुंडागर्दी नहीं चलेगी।” दिपांशी के इस अंदाज ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और परिजनों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
बचपन की उम्र में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिपांशी ने जिस आत्मविश्वास का परिचय दिया, वह वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
थाना प्रभारी कमल पवार ने किया सैल्यूट, कहा- पुलिस बनकर रोशन करें नाम
इस मौके पर थाना प्रभारी कमल पवार ने दिपांशी को सैल्यूट करते हुए कहा, “मैडम जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आप आगे चलकर पुलिस बनें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।”
थाना प्रभारी के इन शब्दों ने दिपांशी के जन्मदिन की खुशी को और खास बना दिया। पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुलिस सेवा का सपना, जन्मदिन पर मिला हौसला

दिपांशी के लिए यह अनुभव महज जन्मदिन का उत्सव नहीं रहा, बल्कि पुलिस सेवा की जिम्मेदारी को करीब से महसूस करने का अवसर भी बना। थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को समझने का अनुभव लिया।
परिजनों और पुलिसकर्मियों ने उम्मीद जताई कि जन्मदिन पर मिला यह विशेष अनुभव दिपांशी के मन में पुलिस सेवा के प्रति रुचि और समर्पण को और मजबूत करेगा। एक दिन की थाना प्रभारी बनी दिपांशी का यह अनोखा जन्मदिन अब बहादरपुर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

लाचखोर पोलिस हवालदाराला चार वर्षांचा कारावास

0
दहा हजार रुपयांची लाच स्वीकारताना एसीबीच्या सापळ्यात अडकला; नाशिक न्यायालयाचा निकाल नाशिक | तक्रारदाराकडून दहा हजार रुपयांची लाच स्वीकारताना लाचलुचपत प्रतिबंधक विभागाच्या सापळ्यात अडकलेल्या पोलिस...

गणेश प्रतिमाओं के पुनः उपयोग की पहल में कुशवाहा आर्ट का सहयोग

0
ताप्ती सेवा समिति ने नितेश कडू कुशवाह का किया सम्मान बुरहानपुर  (रमाकांत मोरे) ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश उत्सव के दौरान मां ताप्ती की...

महिला पत्रकारों पर हमले के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन।

0
निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग। कलम और कैमरा को डराया नहीं जा सकता - नासिर जमीर...

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत पांचवां क्षेत्र भ्रमण संपन्न

0
ग्राम पंचायत गढ़ताल में चौपाल लगाकर सुनी नागरिकों की समस्याएं विभिन्न स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को किया लाभान्वित बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) 11 सितम्बर, 2026/- मुख्यमंत्री...

जेष्ठ नागरीक संघ, भगूर यांच्या वतीने शिक्षकांचा गौरव व सत्कार

0
विद्यार्थी घडवण्याचे काम शिक्षक करतात, समाजाने त्यांच्या कार्याची दखल घेऊन त्यांचा गौरव करणे आवश्यक.. पोलीस वार्ता, नाशिक | शिक्षण दिननिमित्त शिक्षकांचा गौरव या कार्यक्रमाचे आयोजन...

error: Content is protected !!