बुरहानपुर ( संजय तायडे ) जिले में पवित्र सावन माह के दुसरे सोमवार को सोनाली प्रदीप पाटील जनपद पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई इस कावड़ यात्रा का हर ग्रामों के हर चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
बुरहानपुर के ग्राम चिड़िया पानी से श्रद्धा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें पीपरी से बडसिंगी फाटा तुरकगुराडा फोपनार, नवकार मांगलिक भवन दरयापुर, से गुप्तेश्वर मंदिर खड़कोद में संपन्न होकर 21 हजार रुद्राक्ष का वितरण किया गया,भोले बाबा का आशीर्वाद के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी प्रदीप पाटील के नेतृत्व में श्रद्धालु की भारी संख्या में कावड यात्रा का समापन हुआ बुरहानपुर विधायक अर्चना दिदी चिटनिस ने कहा की लगातार हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी चिड़िया पानी से गुप्तेश्वर मंदिर, तक पद यात्रा निकाली । इस कावड़ यात्रा में श्रद्धालु हजारों की संख्या में महिलाओं सहित जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे । जनपद अध्यक्ष सोनाली प्रदीप पाटील ने बताया की इस कावड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले में सुख शांति रहे । जिले में एकता भाईचारा रहे । एवं सभी का स्वास्थ्य निरोगी रहे तथा किसान भाइयों की फसले अप्राकृतीक आपदा से बचने के लिए प्रार्थना की गई ।




































