Homeक्राईमउज्जैन में अधीक्षण यंत्री के साथ मारपीट के खिलाफ खरगोन में एकजुट...

उज्जैन में अधीक्षण यंत्री के साथ मारपीट के खिलाफ खरगोन में एकजुट हुए अधिकारी- कर्मचारी, सौंपा ज्ञापन

खरगोन – (रमाकांत मोरे ) मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उज्जैन में पदस्थ अधीक्षण अभियंता डीएस चौहान के साथ 26.अक्टूबर को दरगाह मंडी चौराहा आगर रोड पर कथित तौर पर की गई मारपीट और प्राथमिक दर्ज होने पर जिले में आक्रोश देखा जा रहा है।

सोमवार को खरगोन जिले में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां अधीक्षण यंत्री के साथ मारपीट करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों- कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर श्री अगास्या को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त मोर्चा के अतीन्द्र मोहन वर्मा, गजेंद्र गीते आदि ने बताया कि श्री चौहान अपने वाहन में सवार होकर दरगाह मंडी चौराहा क्षेत्र से गुजर रहे थे, इस दौरान पुलिस की चेकिंग चल रही थी। पुलिसकर्मियों को अपना परिचय देकर बताया कि वे तराना से शासकीय कार्य कर लौट रहे है, किंतु पुलिस कर्मियों ने उनके वाहन की चाबी निकालकर उन्हें गाड़ी से जबरन उतारा। श्री चौहान द्वारा इस बर्ताव पर जब विरोध दर्ज कराया तो वहां मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस पिटाई में उन्हें गंभीर चोंटे आई है, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई। विद्युत विभाग के प्रथम श्रेणी अधिकारी के साथ इस तरह अपमानजनक, गैर कानूनी ,निंदनीय कृत्य की सूचना पर समूचे विभाग में आक्रोश व्याप्त है। मोर्चा के सौरभ साहु, विजय यादव, कैलाश डोंगरे आदि ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही नही की जाती है, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा, जिसके लिए मध्यप्रदेश शासन जिम्मेदार होगा। इस दौरान वृत प्रभारी अभियंता संघ राजेश हरोड़े, कार्यपालन यंत्री सौरभ साहू, राजकुमार चतुर्वेदी,देवानंद मालवीय,गजेंद्र गीते,राहुल अटोदे, एसएस गुप्ता, महेंद्र बर्डे, , एफएस खान आदि मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे 7987054277

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

रक्षकच बनले भक्षक, पोलिसच सहआरोपी 20 लाखांची रोख रक्कम लुटण्याचा होता डाव?

महिला पोलीस हवालदार व बोगस पत्रकाराच्या मदतीने त्यांच्या बॅगेतील रोख रक्कम 20 लाख रुपये काढून घेतल्याचा आरोप करण्यात आला.. पोलीस वार्ता, पुणे | नवले पूल...

चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

0
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य...

पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

0
"नशे से दूरी है जरूरी" 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक...

“राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

0
बुरहानपुर, (डॉक्टर प्रवीण पाटिल) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध...

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ अंतरजिला बदमाश गिरफ्तार

0
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

error: Content is protected !!