Homeराजकीयमुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया का आने वाले दिनों में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यह भी देखेंगे कि निर्देशानुसार शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं किसानो को प्राप्त हो रही है या नहीं।
किसानों भाइयों के लिये उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाएँ
उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार स्थान, जन सुविधाएं आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं।
 किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो एवं उपज विक्रय के लिए इंतजार न करना पड़े इसके लिये किसानों को जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
किसानों को गेहूँ की तौल के लिये इंतजार नहीं करना पड़े इस हेतु उपार्जन केन्द्रों में तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है और अधिक तौल कांटे बढ़ाने की सुविधा अब जिलो को दी गई है ।
गेहूँ के लिये एफएक्यू मापदंड में शिथिलता प्रदान की गई है। चमक विहीन गेहूँ की सीमा 50 प्रतिशत तक की गई है। सूकड़े दाने की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक की गई है। क्षतिग्रत दानों की सीमा बढ़ाकर 6 प्रतिशत तक की गई है।
किसानों के उपज की तौल समय पर हो सके इसके लिये बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्यूंटर, नेट कनेक्शन, कूपन ,गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उपार्जन केन्द्र की क्षमता अनुसार उपज की तौल की जा सके एवं अधिक से अधिक किसानों से उपार्जन किया जा सके, इसके लिये उपार्जन केन्द्रों पर प्रतिदिन, प्रति उपार्जन केन्द्र पर गेहूं विक्रय के लिये स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल किया गया है , इसे जिले और अधिक बढ़ा कर प्रति केन्द्र 3000 क्विंटल कर सकते हैं।
किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है।
किसानों की सुविधा के लिए खरीदी के लिये प्रत्येक शनिवार को भी स्लॉट बुकिंग एवं उपार्जन का कार्य जारी रहेगा।
किसानों के हित में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किये गये पोस्टर एवं बैनर उपार्जन केन्द्रों में लगाये गये हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

रेल्वे मालधक्क्यातील बंद खोलीत कुजलेला मृतदेह; भुसावळात खळबळ , सुरक्षेवर गंभीर प्रश्नचिन्ह

0
महिन्याभरापूर्वीची घटना असण्याची शक्यता • शिर लटकलेल्या अवस्थेत, धड खाली • हत्येचा संशय; विविध तर्कवितर्कांना उधाण भुसावळ -  शहरातील पंधरा बंगला परिसरातील रेल्वेच्या जुन्या मालधक्क्यात...

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर एवं एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी मिश्रा को किया...

0
बुरहानपुर ( रमाकांत मोरे ) जिला पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत शाहपुर पुलिस थाना के दबंग एवं मिलनसार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा जी को उत्कृष्ट...

जिला कलेक्टर एवं एसपी ने तुलसी हेल्थ केयर सेंटर की प्रशंसा

0
जलगांव (महाराष्ट्र):( रमाकांत मोरे ) जलगांव जिले के जिलाधिकारी (कलेक्टर) मा. रोहन जी घुगे और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मा. श्रीकांत धीवरे साहेब ने वढोदा...

जिल्हाधिकारी कार्यालयात जिल्हाधिकारी आयुष प्रसाद यांच्या हस्ते ध्वजारोहण संपन्न!

क्रांतिकारी आणि शहीद जवानांना अभिवादन करून जिल्हाधिकारी यांनी सर्वांना स्वातंत्र्य दिनाच्या शुभेच्छा दिल्या.. पोलीस वार्ता, नाशिक | आज भारताच्या 80 व्या स्वातंत्र्य दिनानिमित्त नाशिक जिल्हाधिकारी...

भुसावळच्या हवालदार भाऊसाहेब पाटील यांना उत्कृष्ट पोलीस पदक

0
भुसावळ : बाजारपेठ पोलीस ठाण्याच्या गोपनीय विभागात हवालदार पदावर कार्यरत असलेले भाऊसाहेब अशोक पाटील यांना त्यांच्या उल्लेखनीय पोलीस सेवेबद्दल उत्कृष्ट पोलीस पदकाने सन्मानित करण्यात...

error: Content is protected !!