Homeताज्या बातम्याज्ञापन के साथ “गौ माता को राष्ट्र माता बनाओ” के लगे नारे,...

ज्ञापन के साथ “गौ माता को राष्ट्र माता बनाओ” के लगे नारे, शांतिपूर्ण रैली का आयोजन

बुरहानपुर | गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बुरहानपुर जिले में सैकड़ों गौभक्तों ने तहसील कार्यालय (बहादरपुर रोड) तक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित सांकेतिक रैली निकाली। रैली के समापन पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम गोवंश संरक्षण, संवर्धन और सम्मान से जुड़ी संवैधानिक मांगें रखी गईं।
अभियान के जिला संरक्षक ठाकुर प्रियांक सिंह ने स्पष्ट किया कि यह पहल किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं है, बल्कि गोमाता एवं नंदी बाबा की प्रेरणा से राष्ट्रप्रेमी नागरिकों द्वारा स्वस्फूर्त रूप से चलाई जा रही है।
जिला संयोजक देवा मराठे, महेश चौहान और प्रीतम महाजन ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह निस्वार्थ, अहिंसक और राष्ट्रहित में है। वहीं जिला प्रभारी प्रकाश पालीवाल और सत्यनारायण लड्ढा ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति की धरोहर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, इसलिए इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
दिनेश सुगंधी, आशीष शर्मा और गायत्री मोरे ने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में राजेश बजाज, मुकेश डालमिया, हेमंत दलाल, दिनेश राठौर, नारायण चंदेल, सागर कोली सहित सैकड़ों गौभक्त, संत समाज के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें:
ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 48 और 51A(g) का हवाला देते हुए निम्नलिखित मांगें रखी गईं—
गोवंश को “राष्ट्रमाता/राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा देने और कानूनी व्यक्तित्व प्रदान करने की मांग
गोवंश तस्करी और वध को गैर-जमानती अपराध घोषित कर सख्त कानून लागू करने की मांग
केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना और एक समान राष्ट्रीय कानून बनाने की मांग
हर जिले में गो-अभयारण्य और हर ग्राम पंचायत में नंदीशाला की स्थापना
गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर विकास बोर्ड का गठन
प्राकृतिक कृषि, पंचगव्य अनुसंधान और गो-उत्पादों को बढ़ावा
राष्ट्रीय राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था
स्कूली पाठ्यक्रम में गो-विज्ञान को शामिल करने की मांग
रैली के दौरान “गौ माता को राष्ट्र माता बनाओ” के नारे गूंजते रहे और गौभक्तों ने अपनी आस्था एवं राष्ट्रहित की भावना का प्रदर्शन किया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

गीतांजली एक्स्प्रेसमधून १९.९५९ किलो गांजा जप्त

0
भुसावळ : भुसावळ रेल्वे स्थानकावरील प्लॅटफॉर्म क्रमांक ३ वर रविवारी (ता. १६) गाडी क्रमांक १२८६० अप गीतांजली एक्स्प्रेस येत असताना कर्तव्यावर असलेल्या आरपीएफ हवालदार...

रेल्वे मालधक्क्यातील बंद खोलीत कुजलेला मृतदेह; भुसावळात खळबळ , सुरक्षेवर गंभीर प्रश्नचिन्ह

0
महिन्याभरापूर्वीची घटना असण्याची शक्यता • शिर लटकलेल्या अवस्थेत, धड खाली • हत्येचा संशय; विविध तर्कवितर्कांना उधाण भुसावळ -  शहरातील पंधरा बंगला परिसरातील रेल्वेच्या जुन्या मालधक्क्यात...

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर एवं एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी मिश्रा को किया...

0
बुरहानपुर ( रमाकांत मोरे ) जिला पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत शाहपुर पुलिस थाना के दबंग एवं मिलनसार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा जी को उत्कृष्ट...

जिला कलेक्टर एवं एसपी ने तुलसी हेल्थ केयर सेंटर की प्रशंसा

0
जलगांव (महाराष्ट्र):( रमाकांत मोरे ) जलगांव जिले के जिलाधिकारी (कलेक्टर) मा. रोहन जी घुगे और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मा. श्रीकांत धीवरे साहेब ने वढोदा...

जिल्हाधिकारी कार्यालयात जिल्हाधिकारी आयुष प्रसाद यांच्या हस्ते ध्वजारोहण संपन्न!

क्रांतिकारी आणि शहीद जवानांना अभिवादन करून जिल्हाधिकारी यांनी सर्वांना स्वातंत्र्य दिनाच्या शुभेच्छा दिल्या.. पोलीस वार्ता, नाशिक | आज भारताच्या 80 व्या स्वातंत्र्य दिनानिमित्त नाशिक जिल्हाधिकारी...

error: Content is protected !!